सरकारी पोखर पर माफियाओं का कब्जा, सड़क गायब — 4 महीने से शिकायत बेअसर
👉 खगड़िया में अतिक्रमण का खेल, पोखर खत्म, सड़क पर कचरे का अंबार
👉 शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, पीड़ित को मिल रही धमकियां
👉 “धोबिया खड्डा” पर कब्जा, जनता परेशान — कब होगी कार्रवाई?
खगड़िया अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विवेक सुगंध ने आज कहा कि हम जांच करके उचित कार्रवाई करेंगे। अगले महीने में आपको फिर उपस्थित होना पड़ेगा। आपका अतिक्रमण निवारण बहुत जल्द हो जाएगा। अगले महीने डेट इसलिए पड़ा है क्योंकि अंचला अधिकारी अभी कार्य नहीं कर रहे हैं। बहुत से अंचला अधिकारी भी हड़ताल पर हैं। अंचला अधिकारी जब कार्य करने लेंगे सबसे पहले संसारपुर वार्ड नंबर 38 संसारपुर नगर परिषद धोबिया खड्डा के नाम से जाने जाने वाला पोखर और सड़क अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। सरकारी खास गैर मजरूआ जमीन है।
बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम https://share.google/h1FZlrVCSu9YRxtX2
“आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से ही हम इस मुकाम तक पहुंचे हैं। यह लड़ाई केवल मेरी नहीं, पूरे समाज की है, लेकिन परिस्थितियों ने मुझे इसे अकेले लड़ने पर मजबूर किया।
आज हम न्याय और अधिकार की दिशा में आगे बढ़ चुके हैं। मुझे इससे कोई व्यक्तिगत लाभ नहीं है, लेकिन यह दुखद है कि लोग अन्याय सहकर चुप रहना स्वीकार कर लेते हैं, पर अपने अधिकार के लिए आवाज उठाने से कतराते हैं।
मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि अपना समर्थन और मनोबल इसी तरह बनाए रखें। आपकी कलम और आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
हमें विश्वास है कि यह लड़ाई हम सभी की जीत में बदलेगी।”
— दीपक कुमार



