नावकोठी (बेगूसराय):- प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत हसनपुर बागर में पहसारा बगरस पथ बनी झील , राहगीर परेशान ।
नावकोठी (बेगूसराय) प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत हसनपुर बागर में पहसारा बगरस पथ पर जलजमाव से ग्रामीणों व राहगीर को काफी मुसीबतों का सामना करना पर रहा है। हसनपुर बागर काली स्थान से मिडिल स्कूल तक स्थाई रूप से इस सड़क पर जलजमाव बना रहता है। इसके कारण सड़क जर्जर हो गई है। यह सड़क प्रखंड मुख्यालय अनुमंडल मुख्यालय सहित जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। इस सड़क से होकर दर्जनों यात्री वाहन, माल वाहक सहित कई अन्य छोटे-बड़े वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने के कारण कई मोटरसाइकिल सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इस जर्जर सड़क की वजह से बड़ी घटना होने की आशंका बनी रहती है। यहाँ के स्थानीय निवासियों ने कहा कि इस जर्जर सड़क पर प्रशासन का ध्यान अभी तक नहीं गया है। अजीत कुमार, इमरोज राणा,सावन कुमार, मनोज महतों, भूषण रॉय, राजीव कुमार और कई अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से जर्जर सड़क की मरम्मत करने की गुहार लगायी है।


