Translate

नावकोठी (बेगूसराय):- बूढ़ी गंडक नदी में स्नान के दौरान डूबने से बूढ़ी महिला की मौत।

नावकोठी (बेगूसराय):- बूढ़ी गंडक नदी में स्नान के दौरान डूबने से बूढ़ी महिला की मौत।



नावकोठी (बेगूसराय) प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत पहसारा में बूढ़ी महिला की स्नान के समय बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से मौत हो गयी। डूबने वाली बूढ़ी महिला की पहचान पहसारा निवासी स्व० रामकिशुन पंडित की पत्नी पारो देवी वार्ड न० 1 के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही नावकोठी सीओ राकेश सिंह यादव और थाना प्रभारी राजीब कुमार रंजन घटना स्थल पर पहुँच गए हैं और डूबी महिला की खोजबीन जारी है।बताते चलें कि बूढ़ी गंडक नदी में बाढ़ का ज्यादा पानी होने के कारण स्थानीय गोताखोरों को लाश खोजने में कॉफी परेशानियों का सामना करना पर रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष मुकेश सिंह,लोजपा के धनश्याम सिंह,समाज सेवी अमित कुमार उर्फ फूचो सिंह, विद्यार्थी परिषद के शिबम कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण घटना स्थल पर मौजूद थे। समाचार प्रेषण तक डूबी महिला के लाश की खोजबीन जारी थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.