Translate

PATNA:- बिहार में 7 अगस्त से खुलेंगे स्कूल-कोचिंग संस्थान, सरकार ने लिया निर्णय।

 PATNA:- बिहार में 7 अगस्त से खुलेंगे स्कूल-कोचिंग संस्थान, सरकार ने लिया निर्णय।



बिहार में आज क्राईसिसि मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई। सीएम नीतीश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अनलॉक को लेकर कई निर्णय लिये गये। आठवीं से ऊपर तक के स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है। मॉल और सिनेमा हॉल 50 परसेंट क्षमता के साथ खुलेंगे। वहीं, मठ-मंदिर अभी नहीं खुलेंगे। 25 अगस्त तक धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। वहीं आठवी तक के स्कूल व कोचिंग 7 अगस्त से पचास फीसदी उपस्थिति के साथ खुलेंगे। हालांकि 10 वीं क्लास से ऊपर के कोचिंग को खोलने की इजाजत मिली है। वहीं पहली से आठवीं तक के स्कूल 16 अगस्त से खुलेंगे। क्राइसिसि मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक के बाद मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण,गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव,डीजीपी ने निर्णय की जानकारी दी। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने बताया कि अगला आदेश 7 अगस्त से 25 अगस्त तक लागू रहेगा। सभी दुकानें-प्रतिष्ठान सामान्य रूप से साप्ताहिक बंदी के साथ शाम 7 बजे तक खुलेंगी। यानी अब हर दिन दुकानें खुलेंगी। कोविड टीकाकरण करने वाले कर्मी ही दुकानों में काम करेंगे। इसकी सूची दुकानों को अपने कर्मियों के बारे में जानकारी देनी होगी। नौवीं से 12 वीं तक स्कूल पचास फीसदी उपस्थिति के साथ खुलेंगे। सात तारीख से 9 वीं से स्कूल व 10 वीं से ऊपर तक के कोचिंग संस्थान 50 फीसदी उपस्थिति के साथ खुलेंगे।  पहली से आठवी तक के विद्यालय 16 तारीख से खुलेंगे। कोचिंग संस्थानों में केवल कोविड टीकाकरण प्राप्त कर्मचारी ही काम करेंगे। Iगृह विभाग के अपर मुख्य सचिव ने कहा कि 24 तक धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। 25 तारीख के बाद फिर से क्राइसिस मैनेजमेंट  ग्रुप की बैठक होगी । इसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। सार्वजिनक परिवहन में 100 प्रतिशत सीट के साथ यात्रा की अनुमति होगी। पचास प्रतिशत उपयोग के साथ सिनेमा हॉल-मॉल शाम सात बजे तक खुल सकेंगे। निजी सार्वजनिक कार्यक्रम पर रोक रहेगी। 

सीएम नीतीश ने ट्वीट कर दी जानकारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर बताया कि कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए 7 अगस्त से 25 अगस्त तक सभी दुकानों को साप्ताहिक बंदी के साथ खोलने का निर्णय लिया गया है।  नौवी से दसवीं कक्षा 7 अगस्त से एवं पहली से आठवीं कक्षा 16 अगस्त से खुलेंगी. कोचिंग संस्थान छात्रों की 50 प्रतिशत उपस्थिति (एक दिन छोड़कर) के साथ कार्य कर सकेंगे। सार्वजनिक वाहनों को पूर्ण क्षमता के साथ चलने की अनुमति होगी। प्रतिबंधों के साथ सिनेमा हाॅल एवं शाॅंपिग माॅल भी खुलेंगे।विद्यालयों में बच्चों को कोविड अनुकूल व्यवहार की जानकारी दी जाएगी। लोगों को अभी-भी कोविड संबंधी सावधानी बरतनी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.