Translate

नावकोठी (बेगूसराय):- 86 वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर एआईएसएफ के कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण।

नावकोठी (बेगूसराय):- 86 वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर एआईएसएफ के कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण।



रजाकपुर के सूरज भवन में एआईएसएफ अंचल परिषद का बैठक आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता अंचल अध्यक्ष रोशन कुमार ने किया। नावकोठी के अंचल प्रभारी यीशु वत्स और रोशन कुमार ने कहा कि अगस्त महीना एआईएसएफ के लिए ऐतिहासिक महीना है।   9 अगस्त के दिन ही गांधीजी ने नारा दिया था, अंग्रेजों भारत छोड़ो।

इसी नारे को लेकर पूरे देश में एआईएसएफ के कार्यकर्ताओं ने यूनियन जैक के झंडे को उतारकर तिरंगा फहराया था और इसी दौरान पटना सहित कई जगहों पर एआईएसएफ कार्यकर्ताओं ने अपनी शहादत दी थी।

अंचल सचिव सन्नी कुमार और राजा कुमार ने कहा कि बेगूसराय में दिनकर यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर एवं बेगूसराय के विभिन्न प्रतिष्ठानों में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर अगस्त क्रांति के दिन जिला समाहरणालय पर पूरे जिला से छात्र नौजवान जूटकर आंदोलन में हिस्सा लेंगे।नवकोठी प्रखंड से भी दर्जनों छात्रों को भी प्रदर्शन में ले जाने का फैसला किया गया। सह सचिव अमरजीत यादव और प्रांशु कुमार ने कहा की 12 अगस्त को एआईएसएफ के स्थापना दिवस पर प्रखंड के सभी शाखाओं में झंडोत्तोलन करने और रजाकपुर में सेमिनार करने का निर्णय लिया गया।  मौके पर एआईएसएफ के 86 वें स्थापना दिवस समारोह के सम्मान में बेगूसराय जिला परिषद के आहवान् पर नावकोठी प्रखंड के छतौना गांव में कार्यकर्ताओं के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। 

    मौके पर प्रांशु कुमार, रवि रंजन, विवेक कुमार,मिनहाज, फैसल, इमरोज, अमरजीत, चंदन, सौरव, सोनू, समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.