Translate

नावकोठी (बेगूसराय) प्रखण्ड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नावकोठी में परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत रविवार को बंध्याकरण शिविर का आयोजन।

नावकोठी (बेगूसराय):- प्रखण्ड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नावकोठी में परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत रविवार को बंध्याकरण शिविर का आयोजन।



नावकोठी (बेगूसराय) प्रखण्ड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नावकोठी में परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत रविवार को बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया।स्वास्थ्य प्रबंधक आशुतोष गाँधी ने बताया कि इस शिविर में महिला सर्जन डा० शोभारानी के द्वारा 20 महिलाओं का सफल बंध्याकरण आपरेशन किया गया।बंध्याकरण ऑपरेशन से पूर्व सभी महिलाओं का लैब टेक्नीशियन सुधीर पाठक के द्वारा बीपी , ब्लड शुगर, एचआईबी, हीमोग्लोबिन इत्यादि की जाँच की गयी।आपरेशन के बाद सभी लाभुकों को आवश्यक दवा और सूई उपलब्ध काराई गयी।इस मौके पर बीसीएम सुशील कुमार, आरती कुमारी, सीमा कुमारी,रीना कुमारी एएनएम, आशा कर्मी, सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.