नावकोठी (बेगूसराय):- प्रखंड अन्तर्गत नावकोठी में रविवार को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित।
प्रखंड अन्तर्गत नावकोठी में रविवार को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष जनार्दन पासवान के द्वारा किया गया। माकपा जिला सचिव नवल किशोर राय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार पेट्रोल , डीजल ,रसोई गैस सहित अन्य रोजमर्रे के कार्य में आने वाली वस्तुओं के बेतहाशा मूल्य वृद्धि पर नियंत्रण करने में नाकामयाब रही है।मंहगाई बेरोजगारी, अपराध, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। इन्हीं ज्वलंत मुद्दे पर 9अगस्त को कलेक्ट्रेट के सामने आयोजित प्रदर्शन में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।
भाकपा माले नेता मुक्ति नारायण सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में पंचायत चुनाव का बिगुल बजने ही वाला है।यह चुनाव राजनीतिक कार्यकर्ताओं का एक स्तंभ है।इस चुनाव में वार्ड स्तर से लेकर जिला पार्षद तक प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारकर जीत दिलाने की सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का कार्य करेंगे। सर्वसम्मति से जिला परिषद के महागठबंधन प्रत्याशी के तौर पर सीपीआई के पूर्व अंचल मंत्री गणेश महतों ने किरण देवी को महागठबंधन के साझा उम्मीदवार के नाम की घोषणा की। घोषित प्रत्याशी को प्रमुख कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर अपनी सहमति दी। इस मौके पर राजद के सुरेन्द्र पासवान ,मो बिसमिल्लाह, कांग्रेस के शिवशंकर सिंह, सुरेश पासवान, माकपा के कामेश्वर झा, नरेश महतो, भाकपा अंचल मंत्री चन्द्र भूषण चौधरी, सहायक अंचल मंत्री जितेंद्र कुमार, राजेन्द्र शर्मा, साकेत सुमन,नसीम रब्बानी, आनंद मोहन प्रसाद सिंह सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।



