बिहार में 1 अप्रैल से शहरों में बिजली सस्ती, 125 यूनिट से ऊपर मीटर जाने पर कितना आएगा बिल, जानें।
बिहार के 27 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खबर है. विनियामक आयोग ने बिजली कंपनियों के बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज करते हुए शहरी घरेलू, शहरी गैर घरेलू और ग्रामीण गैर घरेलू की दर को एक स्लैब में कर दिया है. इससे ज्यादा खपत करने वाले उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली मिलेगी. 27 लाख उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी.
1 अप्रैल से नई दर लागू होगी, जो 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा. 100 यूनिट से अधिक खर्च करने वाले शहरी घरेलू उपभोक्ताओं को 1.53 रुपए प्रति यूनिट की दर से राहत मिलेगी. विनायक आयोग ने सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है.
"125 यूनिट पहले की तरह ही घरेलू उपभोक्ताओं को फ्री मिलती रहेगी और 100 से अधिक यूनिट को सस्ता करने का जो फैसला हुआ है, उसकी घोषणा सरकार जल्द करेगी.बिजेंद्र प्रसाद यादव, ऊर्जा मंत्री, बिहार
शहरी घरेलू उपभोक्ताओं को अभी 100 यूनिट तक 7.42 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली बिल का भुगतान करना होता है और 100 यूनिट से अधिक खपत करने पर 8.95 रुपए प्रति यूनिट के दर से भुगतान करना होता है. लेकिन अब घरेलू शहरी उपभोक्ताओं को 7.42 रुपए प्रति यूनिट ही बिजली का भुगतान करना होगा.
वहीं ग्रामीण गैर घरेलू उपयोगिताओं को पहले 100 यूनिट तक 7.79 रुपए प्रति यूनिट और 100 यूनिट से अधिक 8.02 ₹ प्रति यूनिट का भुगतान करना होता था, लेकिन अब एक स्लैब में 7.79 रुपए प्रति यूनिट ही भुगतान करना होगा.
शहरी गैर घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक अभी 7.73 रुपए प्रति यूनिट के दर से भुगतान करना होता था और 100 यूनिट से अधिक 8. 93 प्रति यूनिट के हिसाब से भुगतान करना पड़ता था. अब दोनों स्लैब को मिला दिया गया है और 7.73 रुपए प्रति यूनिट ही भुगतान करना होगा.


