सरपंच संघ ने आंदोलन का ऑनलाइन समीक्षा कर ऐतिहासिक सफलता हेतु दिया साधुवाद बधाई, किया आभार व्यक्त

सरपंच संघ ने आंदोलन का ऑनलाइन समीक्षा कर ऐतिहासिक सफलता हेतु दिया साधुवाद बधाई, किया आभार व्यक्त



आंदोलन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रखंड जिला को 13 सितंबर को अंग वस्त्र, न्याय प्रतीक चिन्ह एवं न्याय पगड़ी, प्रशस्ति पत्र से किया जाएगा सम्मानित

अब ये दीवारें पर्दे की तरह हिलने लगी है, शर्त यह है कि बुनियाद हिलानी चाहिए, लड़ेंगे जीतेंगे - किरण देव यादव

2 अक्टूबर से न्याय रथ यात्रा निकाल कर नवंबर माह में पंच परमेश्वर राज्यपाल के समक्ष देंगे सामूहिक इस्तीफा

अलौली खगड़िया।

बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह खगड़िया जिला अध्यक्ष किरण देव  यादव ने संपन्न प्रखंड स्तरीय राजव्यापी आंदोलन का ऑनलाइन आंदोलन की समीक्षा करने के बाद बिहार में 534 प्रखंडों में आंदोलन की सफलता हेतु साधुवाद धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है तथा हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई दिया। सभी पंच उपसरपंच सरपंच का मेहनत रंग लाया और आंदोलन ऐतिहासिक सफल हुआ सभी साधुवाद के पात्र हैं।
श्री यादव ने कहा कि अब ये दीवारें पर्दे की तरह हिलने लगी है शर्त यह है कि बुनियाद हिलनी चाहिए,, लड़ेंगे जीतेंगे - लड़े हैं जीते हैं, अभी तो यह अंगड़ाई है - आगे और लड़ाई है, नारों को बुलंद करते हुए कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में बेहतर भागीदारी एवं उत्कृष्ट योगदान देने वाले पंच सरपंचों को 13 सितंबर 2023 को यशवंत होटल सभागार में सम्मान समारोह सह समीक्षात्मक बैठक में अंग वस्त्र, न्याय प्रतीक चिन्ह एवं न्याय पगड़ी, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
श्री यादव ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी अनवरत चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। सर्वांगीण विकास के साथ सामाजिक न्याय को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा एवं गांधी जी के बताए रास्ते पर असहयोग आंदोलन चलाया जाएगा।
संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि गांधी जी के सपना ग्राम स्वराज की धरातल पर स्थापना हेतु जल्द ही राजव्यापी जिला स्तरीय आंदोलन का तिथि निर्धारित की जाएगी एवं 2 अक्टूबर से पश्चिम चंपारण से न्याय रथ यात्रा निकाल कर बिहार का भ्रमण के बाद नवंबर माह में राज्यपाल के समक्ष सामूहिक इस्तीफा दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.