वन नेशन-वन इलेक्शन अप्रसांगिक, वन मैन-वन पार्टी करने का राजनीतिक षड्यंत्र उद्देश्य मात्र, कर्म ही धर्म - किरण देव यादव
देश बचाओ अभियान ने आर एस एस प्रमुख मोहन भागवत के बयान का किया घोर निंदा
इंडिया गठबंधन से डर-घबरा गई है आरएसएस नीत भाजपा सरकार - किरण देव यादव
अलौली खगड़िया।
देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत जी के बयान "भारत को इंडिया नहीं कहना चाहिए" की घोर निंदा किया है। श्री यादव ने उनके बयान को दोहरी चरित्र, झूठा, फरेबी, मक्कारी, बेईमानी, निम्न स्तरीय चरित्र का संकीर्ण सोच बताया। मोहन भागवत का कथन सीधे तौर पर संविधान का अपमान है।
श्री यादव ने कहा कि जब इंडिया गठबंधन बनी तब से अनर्गल भाषा आलाप रहे हैं, जबकि इंडिया गठबंधन से पहले भाजपा आरएसएस बड़े गर्व के साथ इंडिया शब्द कहने पर गर्व महसूस करते थे। जबकि वाजपेई सरकार में शाइनिंग इंडिया , मोदी सरकार का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट स्टार्टअप इंडिया, न्यू इंडिया आदि दर्जन भर हर प्रोजेक्ट में इंडिया नाम जोड़कर रखा गया है।
श्री यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन की लोकप्रियता बढ़ने से आरएसएस बीजेपी घबरा गई है इंडिया शब्द से अब पेट में दर्द होने लगा है, इसलिए दोहरी चरित्र का संवाद करने में इन्हें शर्म तक नहीं आती।
वही आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि,"सभी इंडियन हिंदू हैं" । उक्त बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय सचिव किरण देव यादव ने कहा कि अगर यह सच है तो वे मुसलमानों, ईसाईयों, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विरुद्ध अपने आरएसएस, भाजपा, हिन्दू महासभा, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद आदि गूर्गों द्वारा किए जा रहे दंगे, आगजनी, हिंसा, बलात्कार, लूट-खसोट एवं अमानवीय व्यवहार के खिलाफ कुछ बोलते क्यों नहीं हैं? दरअसल हमारी आंखों में धूल झोंकने के लिए ये फरेबी और झूठे लोग सदियों से ही ऐसी बातें कहते आए हैं ताकि वे हमारा शोषण और दोहन करते रहें और हम उनकी गुलामी करते रहें। दरअसल हिन्दू धर्म के नाम पर एवं उनकी झूठी राष्ट्रीयता के नाम पर आम जनता को झूठ बोल कर ठगने , दिग्भ्रमित करने का फरेबी चाल है, इससे आम जनता को सचेत एवं सावधान रहने की जरूरत है तथा आगामी 2024 के चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देते हुए इनके नापाक इरादे को कामयाब होने नहीं देना है। चुकी 2024 का चुनाव सिर्फ लोकसभा का चुनाव नहीं होगी बल्कि वह संविधान सभा की चुनाव होगी। यदि भाजपा आरएसएस जीतेगा तो संविधान को समाप्त कर मनुवादी संविधान बनाया जाएगा।
श्री यादव ने कहा कि राजा भरत के नाम पर पड़ा मूल भारत को समय के अंतराल में आर्यावर्त हिंदुस्तान इंडिया आदि नाम पड़ा है।
श्री यादव ने कहा कि पुरानी परंपरा को धर्म का नाम देना गलत होगा, जिस सनातन धर्म में अंगूठा काटना, सर काटना, सामूहिक बलात्कार, अपमान, भेदभाव, विषमता, नरसंहार करने का कुकृत्य किया गया हो, राष्ट्रपति को भी मंदिर नहीं जाने देना, जाने पर मंदिर को धोना, शुद्ध करना, वह सनातन धर्म नहीं बल्कि अधर्म है। श्री यादव ने कहा कि कर्म ही धर्म है इंसानियत सुरक्षा सहयोग परोपकार नैतिकता मानवता ही सबसे बड़ी धर्म है। कर्तव्य को धर्म का नाम देकर सीमित दायरे में बांधना अधर्म होगा।
प्रेसिडेंट ऑफ़ इंडिया को प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखना राजनीतिक मानसिकता का परिचायक है। चुंकि भारत को ही अंग्रेजों ने अंग्रेजी में इंडिया कहा।
श्री यादव ने कहा कि केंद्र सरकार का एजेंडा वन नेशन वन इलेक्शन डपोरशंखी अव्यवहारिक अप्रासंगिक है, यह वन मैन वन पार्टी बनाने का आधार, षड्यंत्र व राजनीतिक उद्देश्य मात्र है।


