घरेलू कार्य करते हुए राजनीति में अवश्य आएं महिलाएं - रुद्रमा आर्य, सह संयोजक, बिहार प्रदेश कांग्रेस
Arvind Verma
खगड़िया (बिहार) । अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी, जिला शाखा खगड़िया में पधारी बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी महिला सशक्तिकरण सी के सह संयोजक रुद्रमा आर्य ने एक विशेष भेंट में मीडिया से कहा आज महिलाओं को घरेलू कार्य के साथ-साथ राजनीति के क्षेत्र में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की आवश्यकता है। क्योंकि देश की हालत डगमगा चुकी है। जनता की आवाज बने सांसदों के द्वारा उठाए गए मुद्दों को नजर अंदाज करने के उद्देश्य से उन्हें बेवजह निलंबित किया जा रहा है। प्रजातंत्र की हत्या की जा रही है। जब महिलाएं घरेलू कार्य को अच्छी तरह संभाल सकती हैं तो देश क्यों नहीं संभाल सकती ? इसलिए बिहार की महिलाओं को चाहिए कि अपने घरेलू कामकाज करने, परिवार को चलाने के साथ-साथ देश को सही दिशा निर्देश देने के उद्देश्य से राजनीति में आएं और संघर्ष करते हुए अपने उद्देश्यों की पूर्ति करें । ताकि देश का सर्वांगीण विकास हो सके। आज देश की हालत बद से बदतर हो रही है। आगे उन्होंने कहा दुर्भाग्य है, इस देश का कि वर्तमान केंद्र सरकार, सरकारी महकमों को ही निरंतर बेच रही है तो नौकरी कहां से देगी ? देश को पूंजीपतियों के हाथ सौंप दी है। इस प्रकार, देश का संविधान ही खतरे में आ चुका है। हर क्षेत्र में मनमानी बढ़ रही है। जनता जनार्दन की आवाज को उठाने वाले सांसदों या विधायकों की बोली बंद की जा रही है। इसमें ईडी और सीबीआई का खुलकर प्रयोग किया जा रहा है। आगे उन्होंने कहा जब देश की महिलाएं जग जायेंगी और अपना उग्र रूप धारण कर लेंगी तो अच्छे-अच्छे का पसीना छूट जाएगा और अपनी मनमानी नहीं कर पाएंगे।


