Translate

चित्रकूट जेल में गैंगवार:- मुख्तार अंसारी के करीबी समेत दो की हत्या, सूटर भी एनकाउंटर में मारा गया।

चित्रकूट जेल में गैंगवार:- मुख्तार अंसारी के करीबी समेत दो की हत्या, सूटर भी एनकाउंटर में मारा गया।



चित्रकूट जेल में शूटआउट से हड़कंप, मुख्तार अंसारी के करीबी मेराजुद्दीन, गैंगस्टर मुकीम की हत्या। चित्रकूट जेल में निरुद्ध अंशुल दीक्षित नामक बंदी को कहीं से कट्टा मिल गया. उसने यहां बंद मेराजुद्दीन और मुकीम उर्फ काला पर गोली चला दी. हमले में दोनों की मौत हो गई. जवाबी कार्रवाई में अंशुल दीक्षित को पुलिस ने मार गिराया है. पता चला है कि मारा गया मेराजुद्दीन बांदा जेल में बंद माफिया मुख़्तार अंसारी का करीबी था.

चित्रकूट. उत्तर प्रदेश के चित्रकूट (Chitrakoot) में उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां जेल के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग होने की सूचना आई. पता चला कि चित्रकूट जिला जेल (Chitrakoot District Jail) के हाई सिक्योरिटी बैरक में गोलियां चली हैं. इस गोलीकांड में तीन लोगों के मौत की खबर है. मौके पर जिले के तमाम आलाधिकारी पहुंच गए हैं और जांच चल रही है. उधर जेल में शूटआउट की खबर से लखनऊ तक हड़कंप मच गया है.

पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार जेल में निरुद्ध अंशुल दीक्षित नामक बंदी को कहीं से कट्टा मिल गया. इसके बाद उसने यहां बंद मेराजुद्दीन उर्फ मेराज अली और मुकीम उर्फ काला पर गोली चला दी. हमले में दोनों की मौत हो गई. मुकीम काला पश्चिम यूपी का बड़ा बदमाश बताया जा रहा है.जानकारी के अनुसार मुकीम काला वही अपराधी है, जिसने एनआईए के अफसर तंजील अहमद को दिन दहाड़े मौत के घाट उतार दिया था. वहीं जवाबी कार्रवाई में अंशुल दीक्षित को पुलिस ने मार गिराया है. घटना की सूचना के बाद प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है. डीएम और एसपी मौके पर मौजूद हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.