Translate

Begusarai:- नाैला पंचायत के मखवा वदिया पथ कीचड़मय, सड़क पर पैदल चलना भी हुआ मुश्किल।

Begusarai:- नाैला पंचायत के मखवा वदिया पथ कीचड़मय, सड़क पर पैदल चलना भी हुआ मुश्किल।



नौला पंचायत के वदिया मखवा पथ पर कीचड़मय सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया । ग्रामीणो ने बताया कि इन दिनो सडक निर्माण को लेकर बांध के दोनो साइड में मिटटी भराई का काम की जा रही है। बांध की सड़क पर मिट्टी भराई के क्रम में हो रही बरसात से कीचड़ हो गया है ।मखवा एवं वदिया के कई स्थानीय ग्रामीणों ने बताया की बांध की सड़क पर वेतरतीव ढग से मिटटी डालने से बीच सड़क पर भी मिट्टी आ जाती है ।इससे राहगीरों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है ।पूर्व पंसस प्रतिनिधि अनुज पासवान सहित कई लोगों ने बताया कि बीच सडक पर मिट्टी डालने से लोगो को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।उक्त सड़क पर साईकिल मोटरसाइकिल सहित अन्य वाहनों से गुजरना खतरो से भी खाली नहीं है ।ग्रामीणों ने जेसीबी के माध्यम से बीच सडक पर से मिट्टी खाली करने की मांग की है । ताकि राहगीरों की परेशानी दूर हो सके ।पूर्व मुखिया बैधनाथ चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री क्षेत्र ग्राम संपर्क पथ के तहत मखवा वदिया बांध पर सड़क की चौड़ीकरण को लेकर मिट्टी भराई का काम जारी है ।वारिश होने से सड़क पर चलने में परेशानी हो रही है ।उन्होंने संवेदक से बीच सडक पर से मिट्टी हटाने की मांग की है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.