सीतामढी के मेजरगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर एक वृद्ध व्यक्ति की कर दी हत्या।
जानकारी के मुताबिक मेजरगंज थाना क्षेत्र के बसबिट्टा मुख्य मार्ग के हरसकरी पुल के पास अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
मृतक की पहचान स्थानीय भलोहिया गांव निवासी तपेश्वर महतो के रूप में हुई है. घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

