Translate

73 साल की उम्र में परमानंद सिंह का निधन, गांव में उमड़ा जनसैलाब! नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, हर चेहरा हुआ गमगीन

73 साल की उम्र में परमानंद सिंह का निधन, गांव में उमड़ा जनसैलाब! नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, हर चेहरा हुआ गमगीन




लखीसराय/बड़हिया:


सिद्धांत आईएएस कोचिंग के संचालक सह पचमहला-नौरंगा निवासी रजनीश राज के पिता एवं बड़हिया सेवानिवृत्त लेबर इंस्पेक्टर परमानंद सिंह का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, अधिकारियों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।





उनके आवास पर पहुंचकर लोगों ने पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया और दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पार्थिव शरीर को पूरे गांव में अंतिम दर्शन के लिए भ्रमण कराया गया।


अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, अधिकारी और शुभचिंतक शामिल हुए। लोगों ने नम आंखों से परमानंद सिंह को अंतिम विदाई दी। अंतिम यात्रा के दौरान पूरा वातावरण गमगीन हो उठा और हर आंख नम नजर आई।



लोगों ने उनके सरल व्यक्तित्व, सामाजिक व्यवहार और सेवाकाल की स्मृतियों को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।


इस दुख की घड़ी में पुत्र रजनीश राज, मोनू, अधिवक्ता प्रमोद कुमार, नीरज कुमार सहित पूरे शोकाकुल परिवार के प्रति लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.