स्वाभिमान, आत्मसम्मान व अधिकार की सुरक्षा हेतु 5 सितंबर को पंच सरपंच संघ करेगा आंदोलन तेज - किरण देव यादव
चौथम बीडीओ सीओ का घेराव व विशाल धरना प्रदर्शन सभा में भाग लेने का किया अपील
चौथम।
बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ चौथम द्वारा पंचायत सरकार भवन में आहूत बैठक को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि स्वाभिमान, आत्मसम्मान व अधिकार की सुरक्षा हेतु लड़ाई में आगे आयें पंच परमेश्वर। उन्होंने कहा कि 5 सितंबर को चौथम बीडीओ सीओ का घेराव धरना प्रदर्शन सभा में अधिक संख्या में पंच सरपंच भाग लें।
बैठक में प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार भगत के अध्यक्षता पंचायत सरकार भवन में संरक्षक मोलेश्वर प्रसाद सिंह, रविंद्र बाबू, नरेंद्र बाबू, मंजू देवी, बिनोद यादव, सुभाष यादव, आदि ने सरकार प्रशासन के द्वारा सरपंच के साथ सौतेला व्यवहार उपेक्षा अनदेखी के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए एकजुटता का इजहार कर आंदोलन को सफल करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया।


