5 सितंबर को बिहार के 534 प्रखंड मुख्यालय के समक्ष पंच सरपंच करेंगे धरना प्रदर्शन सभा - आमोद निराला
5 सितंबर के निर्णायक आंदोलन में पंच परमेश्वर चट्टानी एकता का परिचय देकर अधिकाधिक संख्या में भाग लें - पुष्पेंद्र ठाकुर
2006 से पंच सरपंचों को पेंशन चालू करें सरकार अन्यथा एमएलए एमपी भी पेंशन लेना बंद करें - किरण देव यादव
पंच सरपंचों को सम्मान सुरक्षा सुविधा वेतन बीमा भत्ता पेंशन देने की गारंटी करें सरकार - वशिष्ठ निषाद
2 साल का लंबित मानदेय जल्द भुगतान करें एवं सम्मानजनक वेतन वृद्धि करें सरकार - राजेंद्र सिंह, गांधी जी
ग्राम कचहरी को सर्व सुविधा संपन्न करें बुनियादी सुविधा बहाल कर सरकार - अमित, मनोज, मनीष
गांधी जी का सपना ग्राम स्वराज को सच्चे अर्थों में धरातल पर बहाल करे सरकार - जगन्नाथ यादव, गीतांजलि
न्यायकर्ता के साथ अन्याय बंद करें सरकार अन्यथा होगी आर पार की लड़ाई तेज - प्रेम यादव, महेश राय, पप्पू रहमान, जफर, सुनील
पटना।
आगामी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर लगभग डेढ़ लाख पंच परमेश्वर सभी 534 प्रखंड कार्यालय के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन सभा करेंगें । जिसमें पांच उपसरपंच सरपंच न्याय मित्र न्याय सचिव प्रहरी अधिक संख्या में भाग लेंगे।
उक्त बातें प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला ने समीक्षात्मक बैठक को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2006 से घोर उपेक्षित बिहार के ईमानदार जन प्रतिनिधि किसी पार्टी नेता या सरकार का गुलाम नहीं, पंच परमेश्वर अपने बलबूते आम जनता के प्यार स्नेह आशीर्वाद से चुनाव जीतकर आए हैं। बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के बैनर तले बिहार के सभी 38 जिलों के 534 प्रखंड मुख्यालयों पर ग्राम कचहरी प्रतिनिधि पंच, सरपंच, उप सरपंच, कर्मी न्याय मित्र, सचिव एवं प्रहरी एकजुट होकर करेंगे विशाल धरना प्रदर्शन । ग्रामकचहरी प्रतिनिधि कर्मीगण को सर्व सुविधा संपन्न बनाने हेतु 11 सूत्री मांगों के समर्थन में यह ऐतिहासिक आंदोलन की तैयारी का समीक्षा की गई।
श्री निराला ने बताया कि आज कोर कमेटी की अति आवश्यक बैठक पंचायत परिषद पटना में संपन्न हुई जिसमें प्रदेश संयोजक पुष्पेंद्र ठाकुर, वशिष्ठ कुमार निषाद, प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव, राजेंद्र सिंह, देवेंद्र चौधरी, गांधी जी, मनीष पांडे, सुनील तिवारी, अजय कुमार, गीतांजलि कुमारी, विनय यादव, मोहम्मद जफर आलम, गोरेलाल पासवान, इंद्रजीत सिंह, ताराकांत कुमार, राकेश कुमार, महेश राय, विनय सिंह, संतोष कुमार,कुमारी आरती, सहित दर्जनों संघीय प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित हुए तथा सर्वसम्मति निर्णय लिया गया कि आगामी 5 सितंबर को सभी 534 प्रखंड मुख्यालयों पर सूबे के प्रतिनिधि एवं कर्मी धरना प्रदर्शन कर वेतन भत्ता पेंशन सुरक्षा विकासात्मक कार्यो की समीक्षा जांच सहित 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री बिहार सरकार को प्रेषित कराएंगे। अविलंब मांग पूरा नहीं हुआ तो 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती पर चंपारण के भीतहरवा से न्याय यात्रा प्रारंभ कर सभी 38 जिलों का भ्रमण जनजागरण किया जाएगा तथा पटना पहुंचकर महामहिम राज्यपाल के समक्ष सामूहिक इस्तीफा त्यागपत्र दे देंगे और ग्राम कचहरी नामक संस्था को बंद करने की मांग करेंगे। जिसकी सारी जवाबदेही बिहार सरकार शासन प्रशासन की होगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि 5 सितंबर को राजव्यापी आंदोलन की सफलता हेतु तैयारी पूरे बिहार के सभी जिला प्रखंडों में तैयारी जोरों पर है, निश्चित तौर पर उक्त आंदोलन ऐतिहासिक होगा एवं वंश परमेश्वर के भविष्य के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने आंदोलन में अधिकाधिक संख्या में पंच सरपंचों से भाग लेने का आह्वान किया।


