बेलदौर में 5 सितंबर को पंच सरपंच संघ बीडीओ सीओ का करेगा घेराव।
लंबित मानदेय भुगतान एवं 2006 से पंच सरपंच को पेंशन चालू करें सरकार - किरण देव यादव
बेलदौर। बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ बेलदौर का बैठक जीरो माइल चौक पर प्रखंड अध्यक्ष कुलदीप सिंह के अध्यक्षता में हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने 5 सितंबर को आहूत राजव्यापी आंदोलन के तहत बीडीओ सीओ का घेराव धरना प्रदर्शन सभा में अधिक संख्या में पंच सरपंचों से भाग लेने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि 11 सूत्री मांग सम्मान सुरक्षा सुविधा वेतन बीमा भत्ता पेंशन अधिकार के सवाल को लेकर उक्त जुझारू क्रांतिकारी आंदोलन पंच सरपंचों के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
बैठक में प्रखंड सचिव इंदु शेखर झा ने विगत गतिविधियों का रिपोर्ट पेश किया।
बैठक को प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला ने ऑनलाइन संबोधित करते हुए स्वाभिमान आत्मसम्मान की इस लड़ाई को संगठित होकर सफल करने का अपील किया।
बैठक में सरपंच गण राज कुमार मिश्रा, भूलन शर्मा, चंद्र किशोर साहनी, कपिल देव राम, हरदेव यादव, गजेंद्र राम, जय जय राम पंजियार, राजीव कुमार, केशव कुमार, मनोज शाह, चंदन कुमार, राहुल कुमार, रितेश, बजरंग सिंह आदि ने आंदोलन को सफल करने हेतु एकता एकजुटता का इजहार किया।


