अलौली नगर पंचायत अंतर्गत जल निकासी कार्य प्रारंभ, जलजमाव से मिलेगी निजात
किसानों के लिए उक्त कार्य होगी मील का पत्थर साबित
अलौली। नगर पंचायत अलौली के द्वारा अलौली गांव के पश्चिमी उत्तरी दक्षिणी भाग के चोउर के जल निकासी हेतु नहर खुदाई कार्य प्रारंभ की गई।
कार्य को निरीक्षण करने पहुंचे नगर पंचायत के कनीय अभियंता रोशन कुमार, नगर पंचायत सभापति प्रतिनिधि प्रदीप कुमार, बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव, सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष सरवन कुमार ने बताया कि अलौली नगर पंचायत के महत्वाकांक्षी योजना जल निकासी एक महत्वपूर्ण कार्य है चुंकि सैकड़ों एकड़ जमीन जलजमाव के कारण खेती बाधित होती है वही जलजमाव से विभिन्न बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए उक्त कार्यों की महत्वपूर्ण उपयोगिता के मद्देनजर अतिक्रमित सड़क के किनारे की जमीन को खाली करने हेतु माइकिंग के बाद जेसीबी से खुदाई कार्य प्रारंभ की गई है। जल निकासी हो जाने पर उक्त जमीन खेती योग्य बन जाएगा, जिससे जल निकासी कार्य किसानों के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
प्रतिनिधियों ने अलौली नगर पंचायत वासियों से उक्त कार्यों में सहयोग का अपील किया।
समाजसेवी किरण देव यादव ने हाई स्कूल फील्ड को भी निरीक्षण कर फील्ड में बारिश पड़ने पर जलजमाव की स्थिति में जल निकासी एवं मिट्टी भराई करने की ओर ध्यान आकृष्ट कराएं। एवं इस पर विस्तृत चर्चा की गई।
मौके पर ग्रामीण जय नारायण मंडल, राम भजन यादव, विकास यादव आदि उपस्थित थे।




