11 जून 2023 को सामाजिक न्याय आंदोलन के बैनर तले बहुजन संसद का होगा आयोजन।
सामाजिक न्याय आंदोलन का जिला स्तरीय कन्वेंशन आयोजित।
कन्वेंशन में संयोजन समिति एवं स्वागत समिति का किया गया गठन।
खगड़िया
सामाजिक न्याय आंदोलन एवं देश बचाओ अभियान के संयुक्त तत्वाधान में कन्वेंशन का आयोजन सदर हॉस्पिटल चौक अवस्थित संपर्क कार्यालय में किया गया, जिसकी अध्यक्षता डॉ कमल किशोर यादव ने किया तथा सफल मंच संचालन किरण देव यादव ने किया।
कन्वेंशन को संबोधित करते हुए सामाजिक न्याय आंदोलन के नेता प्रीतम कुमार गौतम,आचार्य राकेश पासवान शास्त्री , मक्खन साह, गौतम गुप्ता, चंद्रशेखर मंडल, मोनी पासवान, राजेश पासवान, कालेश्वर ठाकुर, ईश्वर चंद्र भगत, मधुबाला, तितली भारती, वेद प्रकाश शर्मा, विनय ठाकुर आदि ने कहा कि 11 जून 2023 को खगड़िया में बहुजन संसद का आयोजन किया जाएगा,जो ऐतिहासिक होगा।
वक्ताओं ने कहा कि देश में व्याप्त फासीवाद, पूंजीवाद, मनुवाद, भ्रष्टाचार, महंगाई, निजीकरण, विषमता के खिलाफ तथा समानता, सम्मान, अधिकार एवं सामाजिक न्याय के सवाल को लेकर बहुजन संसद के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि 85 प्रतिशत बहुजन का वोट लेकर सदन में बैठे एमपी, एमएलए, मंत्री बहुजन के अधिकार व सम्मान से संबंधित सवाल नहीं उठा पाते हैं। इन समाज के लिए कोई कार्य भी नहीं कर पाते हैं। ऐसी स्थिति में बहुजन संसद आयोजन कर अपने अधिकारों को लेकर अपनी आवाज को बुलंद करेंगी ।
वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर, पेरियार, ज्योतिबा फुले, ललई यादव, सावित्री बाई फुले, जुब्बा साहनी, कर्पूरी ठाकुर, जगदेव प्रसाद, जयप्रकाश नारायण, डॉक्टर लोहिया, रामस्वरूप वर्मा, बाबा तुकाराम, संत सम्राट कबीर एवं संत रविदास के विचारों को जन जन तक पहुंचाने के लिए तथा गौतम बुद्ध के बुद्धम शरणम गच्छामि, नमो बुद्धाय एवं अंबेडकर के शिक्षित बनो संगठित हों संघर्ष करो, के नारों के साथ देश में व्याप्त नफरत उन्माद के खिलाफ आपसी प्रेम भाईचारा शांति सद्भाव करुणा दया सेवा सहयोग सद्भाव अहिंसा के रास्ते चलने का संकल्प दोहराया जाएगा। वहीं समाज में व्याप्त सामाजिक बुराई, कुरीतियां, अंधविश्वास, कर्मकांड, पाखंडवाद ,रूढ़िवाद, मनुवाद के खिलाफ मानवतावादी मूल्यों को धरातल पर उतारने के लिए जागरूकता अभियान युद्ध स्तर पर चलाई जाएगी।
कन्वेंशन में बहुजन संसद आयोजन समिति का गठन किया गया, जिसमें संयोजक किरणदेव यादव, सहसंयोजक डॉक्टर कमल किशोर यादव एवं मधुबाला को चुना गया , वहीं स्वागत अध्यक्ष मक्खन शाह, उपाध्यक्ष राकेश पासवान शास्त्री, महासचिव मोनी पासवान, सचिव चंद्रशेखर मंडल को चुना गया।
बहुजन संसद को ऐतिहासिक सफल बनाने हेतु तन मन धन से आम जनों से अपील किया तथा कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में भागीदारी देने हेतु सादर खुला आमंत्रण किया गया।



