नेहरू युवा केंद्र के बैनर तले अमृत काल के 5 प्रण विषय पर भाषण पेंटिंग लेखन सांस्कृतिक प्रतियोगिता सह युवा उत्सव आयोजित।
युवाओं को मोबाइल से दूरी बनाने, बुरी आदतों में सुधार लाने, समाज परिवार एवं देश से जुड़ने की जरूरत - महबूब अली कैशर।
खगड़िया
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से नेहरू युवा केंद्र के बैनर तले आजादी के अमृत महोत्सव के तहत युवा उत्सव 2023-2024 कार्यक्रम कोशी कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल में मनाया गया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमृत काल के पांच प्रण भारत की विकास, गुलामी की सोच से मुक्ति, विरासत पर गर्व, नागरिक कर्तव्य विषय पर भाषण पेंटिंग कविता लेखन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 200 प्रतियोगी छात्र युवा भाग लिए।
कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते हुए सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने युवाओं को बेहतरीन प्रदर्शन हेतु बधाई एवं साधुवाद दिए। उन्होंने युवाओं से मोबाइल में चिपके रहना जैसी बुरी आदत से परहेज कर समाज परिवार देश से आत्मिक तौर पर जुड़ने की सलाह दिए।
कार्यक्रम में पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष किरण देव यादव, लोजपा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद मासूम, नरेश बादल आदि बतौर अतिथि भाग लिए।
कार्यक्रम में स्वागत संबोधन नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक अमित कुमार ने किया। तथा अतिथि को मोमेंटो पुष्पमाला से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉक्टर रमेश कुमार के नेतृत्व में ज्यूरी टीम द्वारा प्रतियोगिता का परिणाम स्वरूप प्रथम स्थान पर चयनित राजमाता ट्रेनिंग स्कूल के छात्र युवा, द्वितीय स्थान पर डेंजरस डांस कंपनी तथा तृतीय स्थान पर धुसमुरी बिशनपुर के छात्राओं को प्रशस्ति पत्र मोमेंटो पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
युवा कलाकारों ने बेहतरीन कला प्रदर्शन कर दर्शक श्रोताओं अतिथियों का तालियां बटोरे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कोशी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर तोसिफ मोहसिन तथा मंच संचालन इंद्रदेव कुमार ने किया। एवं धन्यवाद ज्ञापन नेहरू युवा केंद्र के बौए लाल यादव ने किया।
कार्यक्रम में समाजसेवी चंपा राय, उमेश ठाकुर, राजो देवी, तितली भारती, संतोष कुमार, अंशु कुमारी, गुड़िया कुमारी, रिया कुमारी, अंजली कुमारी, अमित कुमार , अनीश कुमार आदि ने भाग लिया।
इधर, स्वयंसेवी महासंघ के अध्यक्ष किरण देव यादव ने कार्यक्रम की बेहतरीन प्रस्तुति, सफलता, सहभागिता हेतु युवा कलाकारों प्रतियोगियों आयोजकों तथा अतिथियों को हार्दिक बधाई शुभकामना दिए।


