सहरसा के सलखुआ थाना अंतर्गत गोरदह पंचायत के उप सरपंच रामचंद्र यादव ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार, ऑडियो किया वायरल।
जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन के आपसी समन्वय व मधुर संबंध से ही सामाजिक न्याय के साथ समाज का सर्वांगीण विकास होगा - किरण देव यादव।
जनप्रतिनिधि को जमीदार द्वारा अभद्र, अपमानित, अमर्यादित व्यवहार का किया घोर निंदा।
सहरसा/खगड़िया
प्रदेश पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह खगड़िया जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने सहरसा जिला के सलखुआ थाना अंतर्गत गोरदह पंचायत के उपसरपंच रामचंद्र यादव को सलखुआ थाना के जमीदार जनार्दन यादव द्वारा झूठा मुकदमा 107 केस कर फंसाने की धमकी देने, तैश में आकर "हू आर यू" कह कर अभद्र एवं अपमानित व्यवहार करने, अशोभनीय बर्ताव करने, एक सम्मानित उपसरपंच जनप्रतिनिधि को सम्मान नहीं देने की घोर निंदा करते हुए आक्रोश व्यक्त किया।
सनद रहे कि गोरदह पंचायत के उपसरपंच रामचंद्र यादव ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाएं एवं ऑडियो वायरल किए।
श्री यादव ने कहा कि जहां एक ओर सरकार पंच सरपंच को मजिस्ट्रेट कह कर सम्मानित करते हैं, सम्मान देने का अधिनस्थ अधिकारियों को निर्देश जारी करते हैं , वहीं दूसरी ओर एक जमेदार , पंच परमेश्वर को अपमानित करने का प्रयास करते हैं जो घोर निंदनीय एवं चिंतनीय है।
श्री यादव ने जांच उपरांत दोषी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग सरकार एवं सहरसा के प्रशासन से किया है। अन्यथा पंच सरपंच संघ सम्मान की लड़ाई तेज करने को विवश होंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने उक्त जमेदार से बात कर कर्तव्य बोध कराएं, तथा उपसरपंच रामचंद्र यादव से आपसी समन्वय बनाने, शिकवा शिकायत दूर करने तथा एक दूसरे के सहयोग करने की सलाह दिए। ताकि सच्चे अर्थों में समाज में आपसी प्रेम भाईचारा शांति सद्भाव सामाजिक सौहार्द बनी रहे एवं सामाजिक न्याय के साथ विकास आगे बढ़ सके। जमेदार साहब ने सलाह को सहर्ष स्वीकार किये एवं जल्द ही मिलने की बात कही।
इधर, पंच सरपंच संघ के सहरसा प्रभारी किरण देव यादव ने उपसरपंच को भी न्याय संगत एवं स्थिति प्ररिस्थिति को ध्यान में रखकर शिष्टाचार एवं धैर्य पालन करने का नसीहत दिए। कहा कि प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि के आपसी समन्वय व मधुर संबंध से ही समाज का सामाजिक न्याय के साथ सर्वांगीण विकास होगा। इसलिए समन्वय को सुदृढ़ करने की जरूरत है।
इधर, सरपंच संघ के सहरसा जिला अध्यक्ष रुपम देवी, संयोजक विनोद यादव, संरक्षक विष्णु देव यादव, भूपेंद्र यादव, सरवन कुमार आदि ने प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी किरण देव यादव की त्वरित महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना किये।



