"जहां न पहुंचे सरकार, वहां पहुंचे पत्रकार" नारों के साथ मिशन पत्रकार संघ ने मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस।
संविधान लोकतंत्र व मानवीय मूल्यों को बचाने, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत करने तथा विकसित समृद्ध भारत निर्माण में पत्रकारों से महतीं भूमिका निभाने का किया अपील - किरण देव यादव
अलौली, खगड़िया
अखिल भारतीय मिशन पत्रकार संघ, ऐम्पा के तत्वाधान में हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जहां न पहुंचे सरकार वहां पहुंचे पत्रकार के नारों के साथ हिंदी पत्रकारिता की महत्व एवं पत्रकारों की भूमिका विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
चंपा के राष्ट्रीय संरक्षक संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सभी पत्रकार बंधुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।
स्वतंत्र पत्रकार सह चंद्रकिरण के संपादक किरण देव यादव ने कहा कि 30 मई 1826 ई को पहला हिन्दी सप्ताहिक अखबार "उदंत मार्तण्ड" का प्रकाशन हुआ था। उसी की स्मृति में हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है।
श्री यादव ने कहा कि आज देश के सामने लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संविधान की रक्षा करने की बड़ी जिम्मेदारी पत्रकार बंधुओं के कंधे पर आ पड़ी है। गत 09 वर्षों से ब्राह्मणवादी-पूंजीवादी गठजोड़ की मोदी सरकार में सभी सामाजिक-आर्थिक एवं संवैधानिक संस्थाओं को खरीद लेने और बेच देने की होड़ जारी है।
मोदी सरकार द्वारा वास्तव में भारतीय संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर लगातार हमले कर ब्राह्मणवादी हिंदूवादी मनुवादी राष्ट्र बनाने के कार्य जोरों से किए जा रहे हैं।
इस वैज्ञानिक युग में भी भारत में 90% से अधिक लोगों के बीच अन्धविश्वास.अवैज्ञानिक विचार, जातिगत ऊंच -नीच, छुआछूत, साम्प्रदायिकता एवं लिंग-विभेद बदस्तुर जारी है।उसे और भी बढ़ावा दिया जा रहा है। चारों तरफ नफरत और अंधविश्वास फैलाए जा रहे हैं। पत्रकारिता एवं मीडिया चैनलों के क्षेत्रों में पत्रकारों जातिवाद, पद-पैसे एवं जीवन रक्षा के मोह के कारण खरीद और बिक्री का बहुत अधिक दबाव एवं प्रभाव देखे जा रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में पत्रकारिता में लगे हुए बुद्धिजीवियों की निष्पक्षता, देशप्रेम,आम जनता के प्रति ईमानदारी, समानता और वैज्ञानिक चेतना फैलाने के उनके लगातार संघर्ष करने के जज्बे से ही इन समस्याओं का निदान किया जा सकता है।इन समस्याओं एवं बुराईयों से संघर्ष किए बिना हम अपने शहीदों एवं महापुरुषों के सपनों एवं भारतीय संविधान के संकल्पों का आधुनिक और मजबूत भारत नहीं बना सकते हैं। पत्रकारों से अपील है कि वे संकल्प लें और नये भारत का निर्माण करें।
कार्यक्रम में पत्रकारों ने एक स्वर में खगड़िया का बंद प्रे प्रेस क्लब खोलने तथा अलौली प्रखंड में प्रेस क्लब बनाने पुस्तकालय भवन का निर्माण करने पत्रकारों की सुरक्षा की गारंटी करने हेतु पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग की गई। वही पत्रकार प्रवीण प्रियांशु के साथ गाली गलौज की घटना की निंदा की गई।
कार्यक्रम में पत्रकार गण प्रवीण प्रियांशु हेमंत हिमांशु अभिनंदन यादव अनिल कुमार अमरेश कुमार विनोद यादव अजीत यादव मुलायम यादव सहित रामचंद्र यादव पंकज यादव विष्णु देव यादव पुकरी यादव समाजसेवियों आदि ने भाग लिया।


