सुप्रीम कोर्ट द्वारा आधार कार्ड की अनिवार्यता 5 विभागों में समाप्त करने की जनहित में फैसला स्वागत योग्य, चुंकि निजता की होती है उल्लंघन - किरण देव यादव
आमजनों ने किया हर्ष व्यक्त, दिया साधुवाद, सुप्रीम कोर्ट के प्रति किया आभार व्यक्त
सुप्रीम कोर्ट से सभी क्षेत्रों में आधार कार्ड की अनिवार्यता पूर्णतः समाप्त करने की किया मांग - किरण देव यादव
खगड़िया।
देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के संस्थापक अध्यक्ष सह मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी किरण देव यादव ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षा विभाग, सीबीएससी नीट यूजीसी, बैंक विभाग, निजी कंपनी एवं खाता व मोबाइल को आधार से लिंक करने में आधार कार्ड की अनिवार्यता समाप्त करने की फैसले को हार्दिक स्वागत एवं हर्ष व्यक्त किया है तथा सुप्रीम कोर्ट के प्रति आभार व्यक्त किया।
श्री यादव ने कहा कि आधार कार्ड की अनिवार्यता सुप्रीम कोर्ट द्वारा खत्म करना जनहित में है।
श्री यादव ने कहा कि आधार कार्ड से निजता का उल्लंघन होता है। जब वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड था ही तो फिर आधार कार्ड की क्या आवश्यकता थी ? मोदी सरकार द्वारा आधार कार्ड को लागू करवाने के खिलाफ कोर्ट में जनहित याचिका चली थी, कोर्ट भी आधार कार्ड की अनिवार्यता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा किए थे तथा आमजनों के स्वेच्छा पर छोड़ दिए थे किंतु मनमाने तरीके एवं सख्ती से मोदी सरकार ने धीरे-धीरे विभिन्न सभी विभागों में आधार कार्ड अनिवार्य कर दिए थे जो तानाशाही थी। अब पुनः आधार कार्ड पर सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण विभागों में अनिवार्यता समाप्त की है, वह स्वागत योग्य है, चुंकि आधार कार्ड बनाने हेतु लोगों को चप्पल घिस जाता है एवं समय बर्बादी होती है। आधार कार्ड बनाने में ₹100 से लेकर ₹500 खर्च करना पड़ता है, बच्चे को आधार कार्ड के बिना एडमिशन नहीं होता था, बैंक से आधार कार्ड लिंक होने से राशि गायब हो जाती थी। आधार कार्ड बनाने में कर्मी द्वारा जानबूझकर त्रुटियां छोड़ दी जाती थी तथा संशोधन के नाम पर पुनः राशि वसूली जाती थी। वहीं उक्त प्रक्रिया में लगभग 6 महीना लग जाता है, फिर भी त्वरित उपलब्ध नहीं होता है। कहा जाता था कि मुंबई मुख्यालय से बन कर आएगा, पोस्ट ऑफिस द्वारा आधार कार्ड आने का लंबी इंतजार किया जाता है। कई लोगों को तो कई बार प्रयास करने के बावजूद भी नहीं आ पाता है नहीं बन पाता है। ग्रामीण देहाती सुदूर इलाके के निरक्षर लोगों का आर्थिक दोहन होता है। डीलर के यहां पाश मशीन में कई लोगों का आंख व अंगूठा काम नहीं करता है, जिससे राशन से वंचित हो जाती है, बैंक से राशि नहीं निकल पाती है। जिससे आधार कार्ड के कारण कार्य बाधित होता है।
समाजसेवी किरण देव यादव ने सुप्रीम कोर्ट से आधार कार्ड की अनिवार्यता पूर्णतः समाप्त करने की मांग किया है।


