मिशन सुरक्षा परिषद के बैनर तले बहुजन नायक काशीराम के जयंती समारोह बहुजन सम्मेलन की सफलता हेतु तैयारी पूर्ण
खगड़िया से 50 पूरे बिहार से 500 प्रतिनिधि सम्मेलन में लेंगे भाग
जयंती समारोह सह बहुजन सम्मेलन का होगा ऐतिहासिक भव्य आयोजन - किरण देव यादव
समस्तीपुर के तिरंगा भवन में आयोजित बहुजन जमावड़ा में अधिक अधिक संख्या में भाग लें - चंद्रहास यादव
खगड़िया
मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय सचिव किरण देव यादव ने कहा कि 15 मार्च 2023 को तिरंगा विवाह भवन समस्तीपुर में मान्यवर कांशीराम के 89 वीं जयंती के अवसर पर बहुजन सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
श्री यादव ने कहा कि परिषद के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष चंद्रहास यादव प्रदेश अध्यक्ष संजय मुखिया महिला सेल प्रदेश अध्यक्ष ललिता कुमारी दिलीप राज अविनाश कुमार कन्हैया कुमार राजा बाबू मनोहर कुमार गुरुप्रसाद ज्ञानी पासवान जुगल किशोर मोहम्मद सुहेल मनोज कुमार आदि के नेतृत्व में पूरे बिहार से आने वाले 500 प्रतिनिधियों के स्वागत में तैयारी में जम जूटकर लगे हुए हैं । तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है, तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है। विभिन्न चौक चौराहे पर तरुणोद्वार बैनर पोस्टरिंग दीवाल लेखन साज सज्जा व्यवस्थित हो चुका है।
श्री यादव ने कहा कि मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगाराम अंबेडकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दोहरे जी, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे हैं।
श्री यादव ने अधिकाधिक संख्या में बहुजन नायक काशीराम के जयंती समारोह सह बहुजन सम्मेलन में भाग लेने का अपील किया।
श्री यादव ने कहा कि बहुजन महापुरुषों का विचार जन-जन तक पहुंचाना, उनके सपनों का भारत बनाना, बहुजन एकता अखंडता संप्रभुता इंद्रधनुषी तहजीब बनाए रखना, बहुजनों के अधिकार कर्तव्य के प्रति जागरूक करना कार्यक्रम का मुख्य मकसद है।


