रविंद्र भवन पटना में बहुजन संसद का हुआ भव्य आयोजन।
बहुजनों ने एकजुटता का किया इजहार, बैकल्पिक राजनीति का बनेंगी रणनीति
संपूर्ण बिहार, पूरे देश व दिल्ली में होगा बहुजन संसद का आयोजन
फासीवाद, पूंजीवाद, मनूवाद, सम्प्रदायवाद के खिलाफ सम्मान समानता सहभागिता हेतु बहुजन संघर्ष तेज हो - अली अनवर अंसारी
पटना
सामाजिक न्याय आंदोलन एवं आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के संयुक्त बैनर तले पटना के रविन्द्र भवन में मनुवादी-सांप्रदायिक-कॉरपोरेट फासीवादी हमले के खिलाफ सम्मान,हिस्सेदारी व बराबरी के लिए बहुजन संसद का आयोजन हुआ ।
उद्घाटन भाषण में पूर्व सांसद और अॉल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली अनवर अंसारी ने कहा कि वर्तमान संसद पर मनुवादी-कॉरपोरेट शक्तियों का वर्चस्व है.इस वर्चस्व को तोड़ने और संविधान व लोकतंत्र बचाने के लिए पटना में यह बहुजन संसद आयोजित है.बहुजनों की एकजुटता और दावेदारी के रास्ते ही मनुवादी-कॉरपोरेट फासीवादी शक्तियों का निर्णायक मुकाबला हो सकता है। उन्होंने कहा कि बिहार में जमीन पर भाजपा-आरएसएस ने विभाजन व उन्माद की मुहिम को तेज कर दिया है., एकतरफ सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं तो दूसरी तरफ तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के साथ हिंसा की झूठी खबर फैलाकर क्षेत्रीय उन्माद फैलाने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है.बजरंग दल ने बेगूसराय में गैंगरेप और सारण में मॉब लिचिंग की खौफनाक घटनाओं को अंजाम दिया है.पसमांदा मुसलमान निशाने पर हैं.नरेन्द्र मोदी और भाजपा द्वारा पसमांदा मुसलमानों के लिए स्नेह की बात करना क्रूर मजाक है।
सामाजिक न्याय आंदोलन(बिहार) के रिंकु यादव ने कहा कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने अडानी के भयानक धोखाधड़ी को सामने ला दिया है.अपने यार को बचाने के लिए नरेन्द्र मोदी ने खामोशी की चादर ओढ़ ली है.लेकिन विपक्ष की आवाज को खामोश कर देने के लिए सीबीआइ और इडी का इस्तेमाल किया जा रहा है।
पत्रकार-लेखक डॉ.सिद्धार्थ रामू ने कहा कि मनुवाद और कॉरपोरेट गठजोड़ हिंदू राष्ट्र की परियोजना को अंतिम अंजाम तक पहुंचाने की दिशा में बढ़ रहा है.इसलिए संविधान व लोकतंत्र को ठिकाने लगाया जा रहा है.हिंदू राष्ट्र की मुहिम का जवाब बहुजन राष्ट्र की अवधारणा से ही दिया जा सकता है.बहुजन आंदोलन को मनुवाद और कॉरपोरेट गठजोड़ को निशाने पर लेते हुए आगे बढ़ना होगा।
जेएनयू के पूर्व छात्र नेता प्रशांत निहाल ने कहा कि बहुजन विरासत का महत्वपूर्ण तत्व तर्कवाद है.लेकिन मनुवादी शक्तियां तर्क को अपराध बता रही हैं.उन्होंने कहा कि 2024 में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए बहुजन समाज को अधिकतम ताकत लगाना होगा।
बहुजन संसद की अध्यक्षता कर रहे प्रसिद्ध चिकित्सक व चिंतक डॉ.पीएनपी पाल ने कहा कि संविधान व लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई को विपक्षी राजनीतिक शक्तियों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता है.बहुजन समाज को संविधान व लोकतंत्र को बचाने के लिए मजबूती से आगे बढ़ना होगा.
भाजपा आरएसएस मोदी अडानी बहुजन विरोधी - प्रो डॉक्टर लक्ष्मण यादव
पटना। रविंद्र भवन में आयोजित बहुजन संसद को संबोधित करते हुए डीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर के डॉ.लक्ष्मण यादव ने कहा कि भाजपा-आरएसएस धर्म की आड़ लेकर बहुजनों का हक-अधिकार छीन रही है,अपमान थोप रही है.एकतरफ नरेन्द्र मोदी सरकार एससी,एसटी व ओबीसी के आरक्षण पर हमला कर रही है तो दूसरी तरफ संविधान को बदलते हुए EWS आरक्षण लागू कर रही है.नरेन्द्र मोदी सरकार नयी शिक्षा नीति-2020 के जरिए बहुजनों को शिक्षा से बेदखल कर मनुवादी वर्चस्व को मजबूत बनाने की साजिश कर रही है.बहुजन समाज को एकजुट होकर मुकाबला करना होगा।
महाराष्ट्र के मुस्लिम सत्यशोधक मंडल के अध्यक्ष डॉ.शमुसुद्दीन तंबोली ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार सेकुलरिज्म को संविधान से बाहर निकाल फेंकने की साजिश कर रही है.सेकुलरिज्म,सामाजिक न्याय व लोकतंत्र एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है.
बहुजन संसद का संचालन करते हुए गौतम कुमार प्रीतम ने कहा कि केवल ऊपरी राजनीतिक गठबंधन बनाकर भाजपा का मुकाबला नहीं हो सकता है.जमीनी स्तर पर बहुजन समाज की एकजुटता बनाने की मुहिम चलानी होगी.यह बहुजन संसद उसी दिशा में लिया गया पहल है।
बहुजन संसद का संचालन करते हुए सुबोध यादव ने अंत में
अबाध कॉरपोरेट लूट व निजीकरण,बेलगाम महंगाई व बेरोजगारी,नयी शिक्षा नीति-2020,बढ़ते मनुवादी-
पितृसत्तात्मक व सांप्रदायिक हिंसा,संविधान व लोकतंत्र पर बढ़ते हमले के खिलाफ जाति जनगणना कराने,शासन-सत्ता और जमीन व संपत्त्ति-संसाधनों में बहुजनों की आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी,EWS आरक्षण रद्द करने जैसे सवालों पर संघर्ष का प्रस्ताव पेश किया गया।
तथा पूरे देश व राज्य में बहुजन संसद लगाने का निर्णय लिया गया।
स्वागत भाषण करते हुए गौतम आनंद ने कहा कि आजादी के बाद बहुजनों द्वारा हासिल उपलब्धियों को नरेन्द्र मोदी सरकार लगातार छीन रही है।
देश बचाओ अभियान के अध्यक्ष किरण देव यादव ने 15 सूत्री प्रस्ताव सदन के पटल पर रखें जिसे समृद्ध कर राष्ट्रपति व लोस अध्यक्ष को प्रेषित करने का निर्णय लिया गया।
अन्य वक्ताओं में पूर्व विधायक एन.के. नंदा,मुख्तार अंसारी,शशि प्रभा,प्रो.ताजुद्दीन मंसूरी,ई.ललन कुमार निराला,मुमताज कुरैशी, ई.हरिश्चन्द्र मंडल,रामानंद पासवान,राकेश कुमार, मो.शाहिद,धर्मेन्द्र कुमार सिंह,रंजन यादव,सूरज यादव, प्रवीण कुमार,रफीक अंसारी,अजय विश्वकर्मा, विवेक पटेल,अख्तर अंसारी, ई.नागेन्द्र यादव,रौशन कुमार रवि,राजेश रंजन,विनय कुमार सिंह, देश बचाओ अभियान के अध्यक्ष किरण देव यादव, संतोष कुमार यादव,सोनम राव,अनुपम आशीष,गौरव पासवान,राजा आभीर,ई.मुरारी,शशिकांत,पिंटू कुमार,सूरज चौरसिया,राजेश सिंह,अमन यादव , डॉ कमल किशोर यादव, अमरीश यादव, गौतम गुप्ता, नरेश दास आदि ने संबोधित किये।.






