छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून बनने पर पत्रकारों ने किया हर्ष व्यक्त, दिया साधुवाद बधाई।
बिहार सहित पूरे देश में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाये सरकार - किरण देव यादव।
पत्रकारों की हत्या, धमकी, जानलेवा हमला, फर्जी मुकदमा पर लगे रोक, सुरक्षा की हो गारंटी।
अलौली खगड़िया
देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष सह अखिल भारतीय मिशन पत्रकार संघ, ऐम्पा के राष्ट्रीय संरक्षक संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव एवं राष्ट्रीय महासचिव चंद्रहास यादव ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने संबंधी प्रस्ताव पारित करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक स्वागत किया है। तथा छत्तीसगढ़ सरकार को सराहना करते हुए साधुवाद दिया।
श्री यादव ने कहा कि पत्रकारों का राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने का चिरलंबित मांग था जो छत्तीसगढ़ सरकार ने सर्वप्रथम फैसला लेकर इतिहास रचा है जो सराहनीय है। उन्होंने पत्रकारों को बधाई देते हुए कहा कि निडर होकर भयमुक्त पत्रकारिता करने में पत्रकार सुरक्षा कानून सहायक सिद्ध होगा।
श्री यादव ने बिहार में भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग किया। उन्होंने कहा कि आए दिन पत्रकारों की हत्या, झूठा मुकदमा, जानलेवा हमला, धमकी का शिकार होते रहते हैं। उक्त घटना से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों को सुरक्षा की सख्त जरूरत है।
ऑल इंडिया मिशन प्रेस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि प्रेस एसोसिएशन के आंदोलन की जीत हुई यदि बिहार में पत्रकार एकजुट होकर आंदोलन करें तो वह समय दूर नहीं जब बिहार सहित पूरे देश में भी पत्रकार सुरक्षा कानून बनेगा।
अखिल भारतीय मिशन पत्रकार संघ से जुड़े पत्रकार मोहम्मद सुहैल धर्मेंद्र कुमार सुनील कुमार देव जी राजा कुमार अविनाश कुमार अमरेश कुमार प्रभात कुमार अभिनंदन कुमार हेमंत कुमार गीता कुमार महेश कुमार आनंद कुमार अमित कुमार अमरीश यादव निर्मल कुमार सुमन कुमार नीरज कुमार सुरेश नायक बृजेश कुमार विजय बाबू अभिमन्यु कुमार नवीन कुमार पंकज कुमार एवं ऑल रिपोर्टर्स यूनियन ऑफ नेशन के अध्यक्ष अरुण वर्मा आदि ने छत्तीसगढ़ सरकार को साधुवाद दिया एवं हर्ष व्यक्त किया तथा बिहार में भी प्रेस प्रोटेक्शन एक्ट कानून बनाने की मांग किया।


