Translate

बिहार प्रदेश आशा ममता फेसीलेटर संघ द्वारा 21 मार्च को राज्यव्यापी मुख्यमंत्री-विधानसभा का होगा घेराव - किरण देव यादव

बिहार प्रदेश आशा ममता फेसीलेटर संघ द्वारा 21 मार्च को राज्यव्यापी मुख्यमंत्री-विधानसभा का होगा घेराव - किरण देव यादव



आशा ममता फेसीलेटर से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने किया अपील


आशा ममता फैसीलेटर भविष्य हेतु मील का पत्थर साबित होगा प्रदर्शन


खगड़िया


 बिहार प्रदेश आशा ममता फेसीलेटर संघ के संरक्षक संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि 21 मार्च 2023 को आशा ममता फेसीलेटर संघ के द्वारा 7 सूत्री मांगों को लेकर बिहार विधानसभा का घेराव एवं गर्दनीबाग में धरना प्रदर्शन सभा होगा।

श्री यादव ने कहा कि आशा ममता फेसीलेटर को स्थायीकरण करने, सरकारी सेवक घोषित करने , सम्मान सुरक्षा सुविधा देने, मानदेय वृद्धि करने , 21000 रुपए मासिक वेतन देने, सभी हॉस्पिटलों में पूर्ववत आशा ममता फेसीलेटर का संयुक्त भवन कमरा उपलब्ध कराने, प्रत्येक वर्ष ड्रेस कीट बैग एवं शेष कार्यकर्ता को मोबाइल देने, प्रशिक्षण देने आदि मांगों को लेकर घर आओ प्रदर्शन किया जाएगा।

श्री यादव ने कहा कि उक्त आंदोलन आशा ममता फेसीलेटर के भविष्य हेतु मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने पटना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.