13 मार्च को एटक द्वारा आहूत बिहार विधानसभा घेराव को ऐम्टू ने दिया समर्थन।
निर्माण कामगार फेडरेशन द्वारा मजदूरों का विशाल विधानसभा घेराव आंदोलन में अधिक संख्या में भाग लें - चंद्रजीत यादव
बिहार विधानसभा घेराव मजदूरों का आंदोलन श्रमिकों के हित के लिए होगा मील का पत्थर साबित - किरण देव यादव
खगड़िया।
निर्माण कामगार फेडरेशन बिहार एटक के आगमन पर 13 मार्च 2023 को बिहार विधानसभा के समक्ष श्रमिकों का आक्रोश पूर्ण धरना प्रदर्शन सभा का आयोजन किया गया है।
उक्त आशय की जानकारी फेडरेशन के महासचिव चंद्रजीत यादव ने दिया।
उन्होंने कहा कि बिहार भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में व्याप्त लूट भ्रष्टाचार धांधली और अनियमितता के खिलाफ मजदूरों का प्रदर्शन होगा।
इधर, ऑल इंडिया मिशन ट्रेड यूनियन, ऐम्टू के राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण देव यादव एवं राष्ट्रीय महासचिव चंद्रहास यादव ने आंदोलन को पुरजोर समर्थन किया है तथा 85 प्रकार के सभी मजदूरों को अधिक से अधिक संख्या में बिहार विधानसभा घेराव आंदोलन में भाग लेने का अपील किया।

.jpeg)
