Translate

12 मार्च को रविंद्र भवन पटना में बहुजन संसद में खगड़िया से 50 प्रतिनिधि लेंगे भाग - किरण देव यादव

12 मार्च को रविंद्र भवन पटना में बहुजन संसद में खगड़िया से 50 प्रतिनिधि लेंगे भाग - किरण देव यादव



देश बचाओ अभियान एवं सामाजिक न्याय आंदोलन द्वारा तैयारी की हुई समीक्षात्मक बैठक


खगड़िया

सामाजिक न्याय आंदोलन के बैनर तले राज्यव्यापी बहुजन संसद का आयोजन 12 मार्च 2023 को रविंद्र भवन पटना में होगी।

उक्त आशय की जानकारी देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने दिया।

श्री यादव ने कहा कि बहुजन संसद में खगड़िया जिला से 50 प्रतिनिधि पटना कोसी एवं राज्य रानी एक्सप्रेस से 12 मार्च को सवेरे रवाना होंगे ।

श्री यादव ने बताया कि बहुजन संसद का उद्घाटन पूर्व सांसद अली अनवर अंसारी करेंगे, वहीं अध्यक्षता डॉ पीएनपी पाल तथा डॉक्टर विलक्षण रविदास एवं मंच संचालन गौतम कुमार प्रीतम एवं सुबोध यादव करेंगे।

सामाजिक न्याय आंदोलन से जुड़े किरण देव यादव ने बताया कि बहुजन संसद में मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉक्टर लक्ष्मण यादव, रिटायर आईएएस तपेंद्र कुशवाहा, पत्रकार डॉ सिद्धार्थ राम, पुष्पराज कुमार सिंह पटेल, पूर्व विधायक एनके चंदा, डॉ शमसुद्दीन तंबोली, जेएनयू छात्र नेता प्रशांत निहाल, सामाजिक न्याय आंदोलन के राज्य नेता रिंकू यादव, पसमांदा मुस्लिम महज के मुख्तार अंसारी सहित दर्जनों मुख्य वक्ता भाग लेंगे।

देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने बहुजनों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का अपील किया।

श्री यादव ने कहा कि बहुजनों के दिशा एवं दशा बदलने में बहुजन संसद मील का पत्थर साबित होगी। श्री यादव ने कहा कि बहुजन संसद में बहुजनों के हितार्थ प्रस्ताव पारित कर सरकार को सौंपा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.