समाहरणालय के समक्ष धरना स्थल चबूतरा का जीर्णोद्धार करने की कार्य प्रारंभ
समाजसेवियों ने जिलाधिकारी को दी बधाई साधुवाद, किया हर्ष व्यक्त
जिलाधिकारी द्वारा उक्त कार्य सराहनीय, धरनार्थियों का समस्या होगी समाधान - किरण देव यादव
देश बचाओ अभियान ने उक्त सवालों को लेकर चलाया था अनवरत आंदोलन, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को कई बार किया था ध्यानाकृष्ट
खगड़िया
देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष सह भाकपा माले के जिला संयोजक किरण देव यादव ने विगत वर्षों से निरंतर जिलाधिकारी महोदय से धरना स्थल चबूतरा का जीर्णोद्धार करने, शेड का निर्माण करने, चबूतरा पर टाइल्स लगाने, बिजली एवं पंखा शेड में लगाने, शौचालय चापाकल का निर्माण करने की मांग किए थे , फलस्वरूप जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए चीरलंबित मांगों को पूरा करने का सराहनीय कार्य किए।
श्री यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष के उक्त सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए साधुवाद एवं धन्यवाद दिया है तथा आंदोलन की जीत बताया।
देश बचाओ अभियान के उपाध्यक्ष डॉ कमल किशोर यादव अधिवक्ता, महासचिव उमेश ठाकुर, महिला सेल अध्यक्ष मधुबाला, सचिव धर्मेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव सुनील कुमार, आदि ने हर्ष व्यक्त एवं प्रशंसा करते हुए जिलाधिकारी को बधाई एवं साधुवाद दिया।
श्री यादव ने कहा कि धरना स्थल चबूतरा का जीर्णोद्धार होने से आर्थिक रूप से कमजोर सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा धरनार्थियों प्रदर्शनकारियों का समस्या समाधान होगी, जिससे धूप गर्मी बरसात शौचालय पानी रोशनी की समस्या का समाधान होगा।
श्री यादव ने कहा कि उक्त सवालों को लेकर देश बचाओ अभियान ने कई बार अनवरत आंदोलन चलाएं एवं पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किए। समाजसेवियों द्वारा की गई आंदोलन की जीत हुई।


