सांसद खेल महोत्सव की तैयारी पूरी, 26 फरवरी को राज्यसभा सांसद श्री राकेश सिन्हा रेलवे मैदान बछवाड़ा में फुटबॉल खेल के उद्घाटन से करेंगे शुभारंभ ।
जिले के विभिन्न जगहों पर कबड्डी,फुटबॉल,वॉलीबॉल, एथेलेटिक्स, खो- खो तथा ताइकवांडो खेलों का होगा आयोजन।
बेगूसराय जिले में राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा के द्वारा 26 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है खेल महोत्सव।
सांसद खेल महोसव के बैनर का किया गया अनावरण।
माननीय राज्यसभा सांसद श्री राकेश सिन्हा जी के द्वारा बेगूसराय जिले में आयोजित किए जा रहे सांसद खेल महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है उपरोक्त जानकारी सांसद महोदय के आवास पर आयोजित बैठक में सांसद प्रतिनिधि श्री शंभू कुमार ने दी । बैठक में आयोजन समिति से जुड़े हुए सेवानिवृत आरक्षी उपाधीक्षक श्री सुनील सिंह, भाजपा नेता श्री नवीन सिंह,समाजसेवी विश्वरंजन सिंह राजू जी, भाजपा जिला मंत्री रामकल्याण सिंह, बंटी कुमार,भाजपा क्रीड़ा मंच के जिलाध्यक्ष शंकर वर्मा,क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री रंधीर कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे। इस अवसर पर उपस्थित प्रतिनिधियों के द्वारा सांसद खेल महोत्सव के बैनर का अनावरण किया गया।
बैठक के पश्चात सांसद प्रतिनिधि श्री संभू कुमार ने बताया कि 26 फरवरी को बछवाड़ा रेलवे मैदान में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित फुटबॉल मैच,पिढ़ौली में आयोजित वॉलीबॉल मैच का उद्घाटन माननीय राज्यसभा सांसद श्री राकेश सिन्हा जी करेंगे। इस अवसर पर संगठन से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र के खिलाड़ियों को भी सूचना दी गई है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा देश में खेल खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का जो अनुपम प्रयास किया जा रहा है यह खेल महोत्सव उस प्रयास में एक करी के रूप में जुड़ेगा। इस खेल के माध्यम से जिले के ग्रामीण प्रतिभाओं की पहचान कर उसे आगे बढ़ाने हेतु मंच प्रदान करने का प्रयास होगा।
कार्यक्रम के संयोजक सेवानिवृत आरक्षी उपाधीक्षक श्री सुनील सिंह तथा भाजपा नेता श्री नवीन सिंह ने कहा की माननीय सांसद श्री राकेश सिन्हा जी का प्रयास है की सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न खेलों का आयोजन जिले के सातों विधानसभा में आयोजित हो। इसके अंतर्गत बछवाड़ा विधानसभा में फुटबॉल तथा रानी में कबड्डी। तेघड़ा विधानसभा में बीहट में कबड्डी,वॉलीबॉल,बरौनी फ्लैग में फुटबॉल तथा आर के सी उच्च विद्यालय में एथलेटिक्स, बेगूसराय विधानसभा में रतनपुर में वॉलीबॉल,कल्याण केंद्र रिफाइनरी/जुबली हॉल में ताइकवांडो,गांधी स्टेडियम में खो खो मटिहानी विधासभा में उच्च विद्यालय मटिहानी में कबड्डी तथा फुटबॉल, साहेबपुरकमाल विधानसभा में मध्य विद्यालय पचवीर में वॉलीबॉल तथा कबड्डी, चामरिया मैदान में फुटबॉल तथा एथलेटिक्स, बखरी विधानसभा में सकरपुरा उच्च विद्यालय मैदान में एथलेटिक्स तथा चेरियाबरियारपुर विधानसभा के जयमंगला उच्च विद्यालय के शताब्दी मैदान में वॉलीबॉल तथा एथलेटिक्स खेलों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की व्यवस्था को देख रहे भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रामकल्याण सिंह ने बताया कि सभी खेलों का आयोजन प्रखंड/अनुमंडल स्तर से होने के पश्चात वहां से विजयी टीम के बीच गांधी स्टेडियम में फाइनल का आयोजन 10 से 12 मार्च के बीच किया जाएगा। भाग लेनेवाले खिलाड़ियों/टीम को प्रमाणपत्र,मेडल,ट्रॉफी प्रदान किया जाएगा।
समाजसेवी विश्वरंजन सिंह राजू जी ने कहा की जिले में सांसद खेल महोत्सव माननीय राज्यसभा सांसद श्री राकेश सिन्हा जी के द्वारा किया जानेवाला अनुपम प्रयास है इससे जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ी लाभान्वित होंगे। माननीय सांसद जिले से जुड़कर निरंतर कुछ नया करने का कार्य कर रहे हैं जिससे जनमानस उत्साहित है।
इस अवसर पर वॉलीबॉल खिलाड़ी संभू कुमार,पंकज कुमार,गौरव आनंद,शिवम कुमार,साजन कुमार,सौरव कुमार,जितेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।




