कोसी पीपुल्स कमीशन द्वारा प्रस्तुत 23 सूत्री अंतरिम रिपोर्ट सर्वसम्मति से पारित
सांस्कृतिक धरोहर जीवनदायिनी नदियों के साथ मानव के तरह मानवीय मधुर व्यवहार बनाने की जरूरत - मेधा पाटकर
" नदियों को अविरल बहने दो" व लड़ेंगे जीतेंगे, का नारा कन्वेंशन में गुंजा
कोशी जन आयोग के रिपोर्ट को विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे - संदीप सौरभ विधायक
कोसी नवनिर्माण को लेकर बनेगा कोशी जोन में मुद्दा आधारित मोर्चा
पटना।
कोसी पीपुल्स कमीशन के बैनर तले ए एन सिन्हा इंस्टिट्यूट के सभागार में कोशी जन आयोग द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव पर दूसरे दिन का कन्वेंशन आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता पर्यावरणविद राजेंद्र रवि एवं मंच संचालन कोसी नवनिर्माण मंच के संस्थापक महेंद्र यादव ने किया।
कन्वेंशन बाढ़ पीडित बृजेंद्र यादव द्वारा जनगीत प्रस्तुति से प्रारंभ हुई।
कन्वेंशन में कोसी जन आयोग द्वारा प्रस्तुत अंतरिम रिपोर्ट को ध्वनि मत तालियों की गड़गड़ाहट से पारित किया गया। जिसे सरकार को सौंपने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
एन ए पी एम के राष्ट्रीय संयोजक मेधा पाटकर ने संबोधित करते हुए कहा कि एक मानव दूसरे मानव के प्रति मानवीय मधुर व्यवहार अपनाते हैं तो जीवनदायिनी, मानव जीवन का अस्तित्व, सांस्कृतिक धरोहर नदियों के साथ भी मधुर व्यवहार होनी चाहिए। प्राकृतिक संपदा को विकास की अंधी दौड़ में विनाश की लीला समाप्त करने के लिए प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करने के बजाए प्रकृति के अनुकूल चलना चाहिए। समाजसेवी मेधा पाटेकर ने जल जंगल जमीन खनिज संपदा एवं कोशी की समस्या समाधान करने हेतु सरकार एवं विधायकों से विधानसभा में सवाल उठाकर ठोस नीति बनाने की अपील किया , अन्यथा कोसी क्षेत्र की बाढ़ पीड़ित आम जनता "लड़ेंगे जीतेंगे" नारों को बुलंद करते हुए संघर्ष का शंखनाद करेंगे। इसके लिए सितंबर माह तक कमेटी या मोर्चा बनाकर संघर्ष की रणनीति बनाई जाएगी।
कन्वेंशन को संबोधित करते हुए भाकपा माले के विधायक संदीप सौरभ एवं कॉन्ग्रेस के संदीप सिन्हा ने कहा कि कोसी पीपुल्स कमीशन द्वारा सरजमीनी अध्ययन के आलोक में प्रस्तुत एवं पारित प्रतिवेदन के मुद्दे को विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे।
नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेत्री मेधा पाटकर ने कहा कि "नदियों को अविरल बहने दो, नदियों को निर्मल रहने दो, नारों को बुलंद करते हुए नदियों का संकुचन करने, बांधने के विकल्प के रूप में उद्घोषणा की।
कन्वेंशन में ए एन सिन्हा इंस्टीट्यूट के असिस्टेंट प्रोफेसर विद्यार्थी विकास, भाकपा माले के केंद्रीय कमेटी के सदस्य केडी यादव, शोधार्थी राहुल यादुका, अधिवक्ता गोपाल कृष्ण, पूर्व शिक्षा पदाधिकारी विनोदानंद झा, कनिष्का सिंह, अमरनाथ, रामचंद्र यादव, देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव, पत्रकार पुष्पराज, मोहम्मद जौहर, राजू खान, सैफ खान, दिलीप झा, ज्ञानेश कुमार, प्रियवर्त पासवान, रणवीर कुमार, सदरे आलम , गुजाय पासवान, बैजनाथ पासवान, कैलाश पासवान, करीम खान, मोहम्मद सदरुल, रमन सिंह, प्रियंका, किरणदीप अनुष्का , काजल, जूही, डॉ दूनीदत्त प्रसाद यादव, मणिलाल भाई आदि ने कोसी की समस्या व त्रासदी को रेखांकित किया तथा कई सुझाव रखे एवं संघर्ष के प्रति एकजुटता का इजहार किया।
एनएपीएम के राज्य संयोजक किरण देव यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

