Translate

आजादी के अमृत महोत्सव स्वच्छता अभियान के तहत नदी, छठ घाट, पानी का 26 फरवरी को किया जाएगा सफाई अभियान

आजादी के अमृत महोत्सव स्वच्छता अभियान के तहत नदी, छठ घाट, पानी का 26 फरवरी को किया जाएगा सफाई अभियान



सभ्यता संस्कृति का धरोहर नदी, घाट, तालाब, कुआं, पानी, जल चक्र को बचाकर ही मानव अस्तित्व को बचाया जा सकता है, नदी वरदान है अभिशाप नहीं - किरण देव यादव


"नदियों को अविरल बहने दो, नदियों को निर्मल रहने दो" नारों के साथ नदियों के अस्तित्व को बचाना मानवीय परम कर्तव्य


अलौली खगड़िया


फरकिया मिशन देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष सह बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने बताया कि 26 फरवरी 2023 को 7 बजे सुबह से अलौली ब्लॉक चौक पुल के निकट अवस्थित नदी, छठ घाट, पानी का सफाई अभियान धन निरंकार के बैनर तले सेवादारों द्वारा किया जाएगा। जिसका नेतृत्व धन निरंकार के मुखी महेश्वर यादव, ब्रजनंदन सिंह एवं समाजसेवी किरण देव यादव करेंगे।

श्री यादव ने बताया कि उक्त जनहित समाज हित मानव कल्याण के मद्देनजर सफाई अभियान कार्यक्रम केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छता अभियान के आलोक में किया जाएगा।

कार्यक्रम में धन निरंकार से जुड़े सेवादार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी गण भाग लेंगे।

समाजसेवी किरण देव यादव ने बताया कि मानव सभ्यता संस्कृति की शुरुआत नदी के किनारे से ही हुआ, नदी सांस्कृतिक धरोहर है, किंतु आज कई नदियों में गंदगियां प्रवाहित कर , बांध एवं तटबंध से बांधकर, संकुचित कर , संकरा कर , नाला व शौचालय बहाव कर गंदा करने से जीवनदायिनी नदी, घाट की अस्तित्व समाप्त होते जा रहा है। अमृत जैसा पानी बर्बाद किया जा रहा है।

श्री यादव ने कहा कि "नदियों को अविरल बहने दो, नदियों को निर्मल रहने दो" नारों के साथ नदी घाट पानी को बचाकर ही मानव अस्तित्व को बचाया जा सकता है, इसलिए नदी एवं घाट की साफ-सफाई मानव का परम कर्तव्य है।

पर्यावरणविद् जल विशेषज्ञ किरण देव यादव ने कहा कि नदी, घाट, तालाब, कुआं, पानी, जल चक्र के अस्तित्व को बचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नदी वरदान है अभिशाप नहीं। बाढ पलायन सुखाड़ विस्थापन बेरोजगारी गरीबी अभिशाप है। इसका स्थाई समाधान होनी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.