कोसी पीपुल्स कमीशन की अंतरिम रिपोर्ट पर राज्य स्तरीय कन्वेंशन आयोजित

कोसी पीपुल्स कमीशन की अंतरिम रिपोर्ट पर राज्य स्तरीय कन्वेंशन आयोजित



कोसी की समस्या समाधान करने हेतु कोसी पीपुल्स कमीशन के रिपोर्ट को समृद्ध कर ठोस नीति बनाने की जरूरत - मेधा पाटेकर


पटना


कोसी पीपुल्स कमीशन के तत्वाधान में कोशी पीपुल्स कमीशन की अंतरिम रिपोर्ट पर चर्चा करने के लिए कोशी पीपुल्स कन्वेंशन का आयोजन पटना कुर्जी के सेवा केंद्र नवज्योति निकेतन सभागार में किया गया, जिसकी अध्यक्षता मेधा पाटेकर, अधिवक्ता गोपाल कृष्ण, राजेंद्र रवि, 3 सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने किया । वहीं कनिष्का, रिंकी कुमारी , महेंद्र यादव, राहुल ने संयुक्त रूप से मंच संचालन किया।

कन्वेंशन में कोसी क्षेत्र के 200 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कोसी की समस्या समाधान हेतु जन आयोग द्वारा अंतरिम रिपोर्ट राहुल कुमार ने पटल पर प्रस्तुत किया।

नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेत्री सुप्रसिद्ध समाजसेवी,  जन आंदोलन के राष्ट्रीय समन्वय के राष्ट्रीय संयोजक मेघा पाटेकर ने कहा कि कोशी क्षेत्र की समस्याएं समाधान हेतु जन आयोग का अंतरिम रिपोर्ट जनहित, प्रकृति हित, नदी हित को ध्यान में रखकर ठोस नीति बनाने की जरूरत है। चुंकी नदियां हमारी सभ्यता संस्कृति का प्रतीक है, मानव जीवन के अस्तित्व के लिए आवश्यक है।

सुप्रसिद्ध समाजसेवी मेधा पाटेकर ने जल जंगल जमीन नदी प्राकृतिक संपदा को बचाने एवं पर्यावरण को बचाने हेतु सरकार को ठोस नीति बनाने की सलाह दिया तथा आम जनों से संघर्ष करने की अपील किया।

कन्वेंशन को कोसी नवनिर्माण मंच के संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र यादव , फरकिया मिशन देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष सह एनएपीएम राज्य संयोजक किरण देव यादव, पत्रकार पुष्पराज, मधुबाला, के एन एम के अध्यक्ष इंद्रदेव सिंह, पत्रकार मोहम्मद जोहर, गजानन मिश्रा डॉक्टर राजगोपाल, डॉक्टर दुनीगत प्रसाद, राजू खान आदि ने रिपोर्ट पर बहस में भाग लिया तथा कई सुझाव रखे। जिसे रिपोर्ट में जोड़कर समृद्ध किया गया तथा एक स्वर में प्रस्तुत प्रतिवेदन को सर्वसम्मति से समर्थन किया गया।

कन्वेंशन में विजेंद्र यादव ने लोकगीत एवं कोसी गीत प्रस्तुत कीए।

कन्वेंशन में अंत में धन्यवाद ज्ञापन मोहम्मद सदरुल ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.