25 फरवरी को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में आहूत महागठबंधन के सम्मेलन में भाकपा माले के सैकड़ों कार्यकर्ता लेंगे भाग - किरण देव यादव
किसान मजदूर छात्र नौजवान महिलाओं से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का किया अपील
खगड़िया
भाकपा माले के जिला संयोजक सह देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि 25 फरवरी को पूर्णिया जिला के रंगभूमि मैदान में महागठबंधन का महासम्मेलन कार्यक्रम में भाकपा माले का कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि आज देश में महंगाई, भ्रष्टाचार, निजीकरण, बेरोजगारी, गरीबी, धार्मिक उन्माद, नफरत, संप्रदायिकता, असहिष्णुता, सरकारी संपत्ति को निजी हाथों में सौंपने, पूंजीवादी व्यवस्था, देश की खजाना को लुटाने, देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता, आजादी, संविधान, लोकतंत्र पर खतरा व्याप्त है। इसके खिलाफ महागठबंधन को मजबूत करना अति प्रसांगिक बन गया है। 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र की सरकार मोदी सरकार को कुर्सी से उखाड़ फेंकना देश की आम आवाम जनता का कर्तव्य एवं अधिकार बन गया है। इसके लिए मोदी सरकार के खिलाफ आम जनता को गोलबंद एवं विपक्षी दलों को एकजुट होने की जरूरत है। विपक्षी एकता समय की मांग है। श्री यादव ने कहा कि अभी से महागठबंधन को मजबूत करने एवं प्रधानमंत्री पद का चेहरा घोषित करने तथा जनता के बीच जाकर जागरूक करने की जरूरत है।
माले नेता किरण देव यादव ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा गरीबों के खाता पर 15 लाख रुपया देने, प्रत्येक वर्ष 20 करोड़ नौजवानों को रोजगार देने, गरीबों किसान मजदूरों का आय दोगुनी करने, विश्व गुरु बनाने, महिलाओं की सुरक्षा देने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि नारा जुमलेबाजी एवं डपोरशंखी साबित हुआ।
श्री यादव ने कहा कि भाकपा माले महागठबंधन एकता का इजहार करती है जो समय की मांग है। ताकि देश में संविधान लोकतंत्र धर्मनिरपेक्षता एवं आपसी प्रेम भाईचारा शांति सद्भाव सामाजिक सौहार्द्र कायम रहे एवं किसानों मजदूरों छात्रों नौजवानों महिलाओं एवं आमजनों के हक हकूक अधिकार एवं बुनियादी सवाल रोटी कपड़ा मकान स्वास्थ दवा, शिक्षा और रोजगार के सवाल को लेकर केंद्र सरकार के जनविरोधी नीति के खिलाफ आंदोलन को आगाज करने की जरूरत है चूंकि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीति जनविरोधी नीति के कारण आज अमीर और अमीर बनते जा रहा है तथा गरीब और गरीब बनते जा रहा है। आज जरूरत है अदानी अंबानी शरीके पूंजीपतियों का संपत्ति जप्त कर सरकारी करण किया जाए।
श्री यादव ने 25 फरवरी को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में आहूत महागठबंधन के महासम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का अपील किया।

