दरभंगा अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में "अनामधर्मा" फिल्म का ऑफिशियल सेलेक्शन होने पर बधाईयां का लगा तांता
"अनामधर्मा" फिल्म हमारा ड्रीम प्रोजेक्ट, एक छोट सा सामूहिक प्रयास, सफलता की उम्मीद - साकेत रमण
आपसी प्रेम, भाईचारा, शांति, सद्भाव, सामाजिक सौहार्द का प्रतीक " अनामधर्मा " - किरण देव यादव
विश्व गुरु दिनेश गुप्त द्वारा रचित पुस्तक पर आधारित अनामधर्मा फिल्म - उमेश ठाकुर
खगड़िया
24, 25, 26 फरवरी 2023 को आयोजन होने वाली तीन दिवसीय 10 वीं अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल दरभंगा में "अनामधर्मा" डॉक्यूमेंट्री फिल्म को ऑफिशियल सिलेक्शन हुआ है।
विदित हो कि उक्त फिल्म अनामधर्मा नगर खगड़िया के अनामधर्मा सभागार में विगत महीने शूटिंग किया गया था। उक्त फिल्म का निर्माता एवं निर्देशक साकेत कुमार हैं, तथा इस फिल्म में बतौर कलाकार समाजसेवी किरण देव यादव, उमेश ठाकुर, सतीश आनंद, एवं सरपंच रंजू कुमारी हैं।
यह फिल्म विश्व गुरु दिनेश गुप्त द्वारा रचित अनामधर्मा ग्रंथ पर आधारित है। उक्त पुस्तक के संदर्भ में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रतिभा सिंह पाटिल , पूर्व मुख्यमंत्री राम सुंदर दास, लेखक नागार्जुन नचिकेता आदि ने उल्लेखनीय प्रतिक्रिया व्यक्त कर सराहना किए थे।
उक्त पुस्तक एवं फिल्म विश्व एवं देश की समकालीन स्थिति पर अति प्रसांगिक बना है। यह फिल्म डायरेक्टर प्रोड्यूसर एवं कलाकार के लिए पहली हिंदी फिल्म है।यह फिल्म देश एवं विश्व को दिशा एवं दशा तय करने में इसका संदेश अति महत्वपूर्ण साबित होगा।
इधर, अनामधर्मा फिल्म को ऑफिशियल सिलेक्शन होने पर निर्माता-निर्देशक एवं कलाकार को बधाई संदेश का तांता लगा हुआ है। समाजसेवी मक्खन शाह, मुखिया संघ के अध्यक्ष ममता कुमारी, सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष किरण देव यादव, पूर्व मुखिया राजेश चौरसिया, अर्जुन शर्मा, अधिवक्ता डॉ कमल किशोर यादव, शिक्षक नेता नंदन कुमार यादव, जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश यादव, पत्रकार अरुण वर्मा, गीता गायक, रंगकर्मी अरविंद वर्मा, देश बचाओ अभियान के मधुबाला, कलाकार तितली भारती, गायक राहुल दीवाना, गायिका चंपा राय, कवयित्री स्वराक्षी स्वरा, संगीता चौरसिया,पांडव ठाकुर, फरकिया मिशन के महासचिव दिनेश शाह उपाध्यक्ष दानवीर यादव, मानवाधिकार संगठन के अध्यक्ष महेश्वर यादव सचिव बृजनंदन महतों , प्रफुल्ल चंद्र घोष , गौतम गुप्ता, मुख्तार अब्बासी, अनिल जायसवाल, विजय गुप्ता हिमांशु कुमार, धीरज कुमार, धर्मेंद्र गुप्ता, प्रवीण कुमार आदि ने बधाई एवं शुभकामना दिया।
निर्माता-निर्देशक साकेत कुमार एवं अभिनेता किरण देव यादव ने उम्मीद जताया कि फेस्टिवल में निश्चित तौर पर अनामधर्मा फिल्म को भरपूर सराहना मिलेगी। यदि सफलता मिली तो आगे एक से बढ़कर एक हिंदी फिल्म के लिए बेहतर कार्य सामूहिक सहयोग से करेंगे।

