बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ का राज्य कार्यकारिणी की महाबैठक संपन्न

बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ का राज्य कार्यकारिणी की महाबैठक संपन्न



पंच सरपंच के हित में विधानसभा में उठाएंगे सवाल - नीतू कुमारी, विधायक


27 फरवरी को नालंदा में भूख हड़ताल एवं 24 मार्च 2023 को विधानसभा का किया जाएगा घेराव - आमोद निराला, प्रदेश अध्यक्ष



21 मार्च को खगड़िया डीएम के सामने पंच सरपंचों के 11 सूत्री मांगों को लेकर होगा धरना प्रदर्शन सभा - किरण देव यादव, जिलाध्यक्ष


बिहार बजट सत्र में विधानसभा में पंच सरपंच के हित में सभी विधायकों से सवाल उठाने की किया अपील



पटना


बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ का राज्य कार्यकारिणी की महाबैठक बिहार राज्य पंचायत परिषद सभागार पटना में प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला की अध्यक्षता में हुई। सफल मंच संचालन प्रदेश संयोजक पुष्पेंद्र ठाकुर ने किया।

बैठक में विगत महीनों 11 नवंबर 2022 को बापू सभागार में हुई राज्य सम्मेलन एवं पिछले सांगठनिक गतिविधियों का समीक्षा की गई। उपस्थित सभी पंच सरपंचों ने सम्मेलन की ऐतिहासिक सफलता की सराहना किया तथा भागीदारी देने वाले सभी पंच सरपंचों को साधुवाद एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।



बैठक में विधायक सह संघ के संरक्षक नीतू कुमारी ने हर संभव सहयोग करने, आंदोलन में भागीदारी देने एवं विधानसभा में पंच सरपंच के हित में सवाल उठाने का आश्वासन दिया।

प्रदेश अध्यक्ष अमोद निराला ने सभी विधायक सांसद मंत्री से विधानसभा में सरपंच के मुद्दे को उठाने का अपील किया। अन्यथा 24 मार्च को विधानसभा का घेराव के माध्यम से अब आर-पार की लड़ाई लड़ने को पंच सरपंच विवश होंगे।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सह खगड़िया जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि पंच सरपंचों के सम्मान सुरक्षा सुविधा वेतन बीमा भत्ता पेंशन अधिकार एवं एमएलसी चुनाव का वोटर बनाने, ग्राम कचहरी को सर्व सुविधा संपन्न करने, लंबित मानदेय भुगतान करने तथा अलौली ग्राम कचहरी को जनप्रतिनिधि भवन के रूप में पूर्ववत देने के सवाल को लेकर 21 मार्च को खगड़िया में जिलाधिकारी के सामने ज्वलंत सवालों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक में किरण देव यादव, मनीष कुमार सहित कई सरपंचों ने आगामी बिहार बजट सत्र में विधानसभा का घेराव 11 सूत्री मांगों को लेकर करने का प्रस्ताव रखें जिसे सर्वसम्मति से 24 मार्च 2023 को बिहार विधानसभा का घेराव करने का प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं 27 फरवरी 2023 को नालंदा जिला के कल्याणपुर अवस्थित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के माता-पिता एवं धर्मपत्नी के प्रतिमा समाधि स्थल के निकट श्रद्धांजलि के साथ मांगों के समर्थन में एक दिवसीय भूख हड़ताल कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ध्यान आकृष्ट करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में कई सरपंचों ने अपने चिरलंबित मांगों को लेकर सरकार के उदासीनता अनदेखी सौतेलापन व्यवहार से निराश होकर चरणबद्ध आंदोलन करने की घोषणा करने, कलम बंद हड़ताल करने, ग्राम कचहरी को बहिष्कार करने एवं अंततः इस्तीफा देने तक का प्रस्ताव रखकर गंभीर चर्चा कर सरकार को कड़े लहजे में  चेतावनी दी है।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सह खगड़िया जिला अध्यक्ष किरण देव यादव, विधि सलाहकार अजय कुमार, जिलाध्यक्ष महेश राय,राजीव कुमार राय,विजय तिवारी,क्रांति प्रकाश,राम विनय यादव,मंटू सिंह,अजय सिंह,मुकेश कुमार सिंह,विनोद कुमार यादव, विष्णुदेव यादव,मधुबाला कुमारी, रंजीत यादव,प्रदेश महासचिव सुनील कुमार तिवारी,उपाध्यक्ष शशि कुमार, संयोजक मनीष रंजन,संगठन प्रभारी मनोज कुमार सिंह,गीतांजलि देवी, रविंद्र कुमार सिंह,उमर अंसारी,सुबोध तिवारी,रजनीकांत,धर्मनाथ शाह, रामजीवन पंडित,भारत सिंह,रंजीत पासवान,अजय कुमार सिंह,साधु राम, दिनेश महतो, धर्मवीर पाण्डेय मोहम्मद सुहेल आदि ने महत्त्वपूर्ण विचार रखते हुए बिहार के सभी पंच सरपंचों से आंदोलन की तैयारी युद्ध स्तर पर करने का आह्वान किये । अंत में धन्यवाद ज्ञापन महासचिव अमर राज ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.