बेगूसराय जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने 74 वें गणतंत्र दिवस परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण।

बेगूसराय जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने 74 वें गणतंत्र दिवस परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण।



बेगूसराय जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने आज 74 वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम स्थल गांधी स्टेडियम में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप आज  परेड  पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया तथा अधिकारी ने  गांधी स्टेडियम में उपस्थित परेड टीम एवं अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। इस अवसर पर नगर आयुक्त नगर निगम बेगूसराय जिला पंचायती राज पदाधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी  पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनुमंडल पदाधिकारी बेगूसराय सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेगूसराय सदर प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा वरीय उप समाहर्ता गन कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बेगूसराय जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।



 इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा गणतंत्र दिवस समारोह 2023 में आयोजन नार्थ की जा रही तैयारियों की समीक्षा के क्रम में आज मुख्य कार्यक्रम स्थल गांधी स्टेडियम में प्रेत के अंतिम पूर्वाभ्यास का जायजा लिया गया उन्होंने कहा कि तैयारी अपेक्षा अनुरूप है तथा शेष तैयारियां भी सा समय पूर्ण कर ली जाएगी। वहीं जिला पदाधिकारियों ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह 2023 के मुख्य समारोह स्थल गांधी स्टेडियम में निर्धारित समय के अनुरूप डॉक्टर समीम अहमद माननीय विधि मंत्री बिहार सरकार का प्रभारी मंत्री बेगूसराय प्रातः 9:00 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा तथा मुख्य समारोह की समाप्ति के उपरांत अन्य जिला स्तरीय कार्यालयों में झंडोत्तोलन का कार्य किया जाएगा इसके साथ ही इस अवसर पर जिला अंतर्गत कुल 98 महादलित टोला में भी समारोह पूर्वक झंडोत्तोलन का कार्यक्रम निर्धारित है जहां बढ़िया प्रशासनिक पदाधिकारी की उपस्थिति में झंडोत्तोलन उस टोला के बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा अपराहन 12:00 बजे मध्यम से पहले किया जाएगा।



 बताते चलें कि गणतंत्र दिवस समारोह 2023 के दौरान समुचित सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु झंडोत्तोलन मंच गांधी स्टेडियम एवं समाहरणालय के विभिन्न भागों में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है इसके साथ-साथ गांधी स्टेडियम बेगूसराय में किसी भी आकाश मिक्स स्थिति से निपटने के हेतु जिला सेमेस्टर शाह जिला अग्निशमन पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन बेगूसराय को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं अनुमंडल पदाधिकारी बेगूसराय सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेगूसराय गांधी स्टेडियम बेगूसराय की संपूर्ण सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे इसके साथ-साथ अपर समाहर्ता बेगूसराय एवं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय गांधी स्टेडियम बेगूसराय के विधि व्यवस्था के संपूर्ण प्रभाव में होंगे। जिला पदाधिकारी ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में अधिकाधिक आम नागरिकों की सहभागिता एवं उपस्थिति के मद्देनजर उनके प्रवेश एवं निकासी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।



 इस समारोह के अवसर पर आयोजित परेड समारोह में बी. एम. पी.-8, डीएपी, सीआईएसएफ, बिहार होमगार्ड, एनसीसी के विभिन्न कैडर एवं अग्निशमन दस्ता द्वारा भाग लिए जाने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, उत्पाद विभाग, पीएचईडी, बरौनी डेयरी, कृषि विभाग, आईसीडीएस, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, श्रम विभाग, नागरिक सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन, जिला आपूर्ति शाखा, जिला परिवहन शाखा, आपदा प्रबंधन शाखा, जिला पंचायत शाखा, जिला निर्वाचन शाखा, पशुपालन विभाग आदि द्वारा झांकियां भी निकाली जाएगी। इस अवसर पर गांधी स्टेडियम में जिला प्रशासन एवं आम नागरिक एकादश के बीच खेलकूद प्रतियोगिता तथा दिनकर कला भवन में संध्या 5:00 से 7:00 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन निर्धारित है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.