श्री श्री 108 श्री रामधुनी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ यज्ञ स्थल "हरे रामा हरे कृष्णा" गीत संगीत सेवा गुंजायमान।
थाना अध्यक्ष परेंद्र कुमार एवं पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने कलश भेंटकर कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किये रवाना
रामधुनी यज्ञ एवं भक्ति से आपसी प्रेम भाईचारा शांति सद्भाव का समाज में होता है संचार - परेंद्र कुमार
घी से हवन करने पर मानव जीवन के अस्तित्व का आधार प्राणवायु ऑक्सीजन की होती है वृद्धि - किरण देव यादव
खगड़िया अलौली
श्री श्री 108 श्री रामधुनी महायज्ञ का शुभारंभ अलौली ब्लॉक चौक के निकट की गई। इससे पूर्व 101 कुमारी कन्याओं को थाना अध्यक्ष परेंद्र कुमार एवं पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने कलश भेंट कर एवं हरी झंडी दिखाकर कलश यात्रा को रवाना किए। कलश यात्रा अजीत कुमार अश्वनी, राकेश कुमार यादव, इंद्रदेव कुमार, कृष्ण देव कुमार आदि के देखरेख में विभिन्न मार्गों से होते हुए यज्ञशाला पहुंचे। कार्यक्रम में सरिता देवी राधा देवी तितली भारती शत्रुघन यादव आदि सैकड़ों कुंवारी कन्याओं महिलाओं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वही मधुपुर ग्राम में भी श्री श्री 108 रामधुनी महायज्ञ प्रारंभ हुआ जिसमें 201 कुंवारी कन्याओं ने अलौली गढ़ घाट पर कलश में जल भरकर कलश यात्रा निकाले। दोनों कलश यात्रा यज्ञ स्थल पर पहुंचें। यज्ञशाला में हरिपुर के भजन कीर्तन मंडली एवं अन्य कलाकार द्वारा भजन कीर्तन रामधुनी हवन आदि कार्यक्रम के साथ "हरे रामा हरे कृष्णा" गीत संगीत से माहौल गुंजायमान व भक्तिमय है। दोनों यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। आयोजक अजीत कुमार अश्विनी एवं राकेश यादव ने कहा कि जन सहयोग से मानव जनहित जन कल्याण हेतु रामधुनी कार्यक्रम किया जा रहा है।

