हेलीपैड एवं घेराबंदी का जदयू एवं सरपंच संघ ने किया निरीक्षण, सीएम के स्वागत की तैयारी अंतिम चरण में
युद्ध स्तर पर हो रही कार्य संतोषप्रद, सीएम के आगमन के समाचार से आमजनों में हर्ष व्याप्त - बबलू मंडल
मुख्यमंत्री के स्वागत में दुल्हन की तरह सजाई जा रही है विभिन्न भवन-सड़क एवं कार्यक्रम स्थल, आमजन एवं पंच सरपंच संघ मुख्यमंत्री का करेंगे स्वागत, सौंपेंगे स्मार पत्र - किरण देव यादव
अलौली
28 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलौली आगमन के मद्देनजर हेलीपैड निर्माण एवं घेराबंदीकार्य तथा तैयारी का निरीक्षण जदयू के जिलाध्यक्ष बबलू मंडल एवं पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव, जदयू नेता अजय मंडल, उमेश बाबू, अजय बाबू , भूषण बाबू, कुलदीप ठाकुर, अजीत सिंह, मोहम्मद आरिफ , तितली भारती आदि ने किया। हेलीपैड निर्माण घेराबंदी आदि का कार्य युद्ध स्तर पर होने पर नेताओं ने संतोष व्यक्त किया। जदयू जिलाध्यक्ष बबलू मंडल एवं सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समाधान यात्रा के तहत अलौली आगमन पर भव्य ऐतिहासिक यादगार अविस्मरणीय स्वागत किया जाएगा।
इधर, विभिन्न कार्यालय विभिन्न शिक्षण संस्थान भवन का रंग रोगन विभिन्न सड़कों का मरम्मत व कालीकरण सड़क के किनारे वृक्षों का कटाई छटाई रंग रोगन, पौधारोपण, मंच, आदि हर स्तर पर तैयारी अंतिम चरण में है। हर जगह हर स्तर पर दुल्हन की तरह सजाने की कार्य चरम पर है। हर स्तर पर हर जगह साज-सज्जा का कार्य संपन्न हो रही है। जिला पदाधिकारी द्वारा कई भूमिहीनों को जमीन का पर्चा दी गई। कई लोगों को राशन कार्ड वितरण किया गया। लंबित कार्यों को पूरा करने का हर संभव प्रयास की जा रही है। जिला प्रखंड बस्तर के सभी पदाधिकारी मुख्यमंत्री के स्वागत तैयारी में जी जान से जुटे हैं। कार्यों की सराहना चाय की दुकान से चौपाल तक चहुंओर किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि मुख्यमंत्री इसी प्रकार से कम से कम साल में भी एक बार हर जगह आए तो कम से कम विकास का किरण शहर से लेकर सुदूर देहात ग्रामीण क्षेत्र तक पहुंच पाएगी।

