देश बचाओ अभियान ने कॉमरेड लेनिन के 105 वीं पुण्यतिथि मनाया, सत्ता एवं क्रांति विषयक गोष्ठी आयोजित।

देश बचाओ अभियान ने कॉमरेड लेनिन के 105 वीं पुण्यतिथि मनाया, सत्ता एवं क्रांति विषयक गोष्ठी आयोजित।



मार्क्स लेनिन के सिद्धांत को लागू कर ही सत्ता एवं व्यवस्था परिवर्तन होगा संभव, कामरेड लेनिन रूसी क्रांति एवं समाजवाद के जनक थे - किरण देव यादव


अलौली खगड़िया


देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के तत्वाधान में ग्राम कचहरी अलौली के न्याय सभागार में रूसी क्रांति के जनक कामरेड लेनिन का 105 वी पुण्यतिथि मनाया गया । इस अवसर पर इनके तैल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई कथा कोटि-कोटि नमन एवं याद किया गया। तथा कॉमरेड लेनिन अमर रहे, "समाजवाद जिंदाबाद, साम्राज्यवाद पूंजीवाद जातिवाद धर्मवाद मुर्दाबाद" का नारा बुलंद किया गया।

देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष सह भाकपा माले के जिला संयोजक किरण देव यादव ने कहा कि कॉमरेड लेनिन रूसी क्रांति एवं समाजवाद के जनक थे! उन्होंने कार्ल मार्क्स के सिद्धांत को धरातल पर उतारकर समाजवाद की स्थापना किए। पूरे विश्व में आज मार्क्स लेनिन का सिद्धांत प्रसांगिक है। श्री यादव ने कहा कि आज देश में व्याप्त उन्माद नफरत महंगाई भ्रष्टाचार निजीकरण बेरोजगारी के खिलाफ किसान मजदूरों की समस्या समाधान हेतु मार्क्स लेनिन के सिद्धांत पर सत्ता एवं व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई तेज करने की जरूरत है। श्री यादव ने कॉमरेड लेनिन के जीवनी व्यक्तित्व कृतित्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए इनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में समाजसेवी विनोद राम, ललन पंडित,  शकल यादव, पलटन यादव, नरेश पासवान, आशा देवी, सीता देवी, राम बाबू, गौतम कुमार, नयन कुमार आदि दर्जनों लोगों ने भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.