Translate

सन्हौली दुर्गा मन्दिर में विश्व शान्ति के लिए इन्दु प्रभा ने पति संग माता रानी का दर्शन कर, की याचना वरिष्ठ कवि नन्देश निर्मल को डॉ अरविन्द वर्मा ने दिया साधुवाद।

सन्हौली दुर्गा मन्दिर में विश्व शान्ति के लिए इन्दु प्रभा ने पति संग माता रानी का दर्शन कर, की याचना वरिष्ठ कवि नन्देश निर्मल को डॉ अरविन्द वर्मा ने दिया साधुवाद। 



S.K.Verma



खगड़िया। विजयादशमी के अवसर पर सन्हौली दुर्गा मंदिर में अचानक भीड़ उमड़ गई, कारण था मौसम का अच्छा होना। अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंच कर माता का दर्शन कर पूजा किए और जयकारे भी लगाए। प्रभा महिला विकास समिति की सचिव व महिला पत्रकार प्रभा ने अपने पति समाज सेवी सह पत्रकार डॉ अरविन्द वर्मा संग सन्हौली दुर्गा मंदिर में माता रानी का दर्शन कर विश्व शान्ति के लिए मां दुर्गा से याचना की। इन्दु प्रभा ने मन्दिर परिसर में ही मीडिया से कहा विजयादशमी अधर्म पर धर्म की जीत है, अन्याय पर न्याय की विजय है, बुरे पर अच्छे की जय जयकार है। उन्होंने कहा माता दुर्गा से सीख लेनी चाहिए। समाज में सुख शांति के लिए हमेशा अधर्मियों का डटकर मुकाबला करनी चाहिए। डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा आज हर व्यक्ति टेंशन में जी रहे हैं। कारण एक से बढ़ कर एक है। आज अवश्यकता है चिंतन मनन करने की। सादगीपूर्ण जीवन जीने की सलाह आमजनों से डॉ अरविन्द वर्मा ने दी। आगे उन्होंने कहा आधुनिक युग में आवश्यकताएं अनंत हैं, अगर इसे सीमित कर लें तो टेंशन अपने आप दूर हो जाएगा। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार नई नई बीमारियों का मूल जड़ है -  टेंशन। इसलिए हमेशा टेंशन दूर करने का प्रयास करते रहें और स्वस्थ रहें। मेले में भीड़ को नियंत्रित करने में स्वयंसेवकों की सक्रियता काबिले तारीफ थी।वैसे, डीएम डॉ आलोक रंजन घोष निरंतर स्थिति का जायज़ा लेने शहर में घूमते नज़र आए। डीएम संग नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी भी थे।सन्हौली निवासी वरिष्ठ कवि नन्देश निर्मल से डॉ अरविन्द वर्मा की मुलाकात दुर्गा मंदिर में हुई। डॉ वर्मा ने मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें तथा पूजा समिति के सदस्यों को साधुवाद दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.