नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजन किया जाता है।
बरौनी/बेगूसराय- नवरात्रि के साथ में जिन मां दुर्गा के सप्तम स्वरूप माता कालरात्रि की पूजा अर्चना की जाती है। माता कालरात्रि का स्वरूप तेजस्वी -ओजस्वी और भयानक है । ईकालरात्रि माता के हाथों में खडग,कटार और कई अस्त्र-शस्त्र सुसज्जित है। साथ ही एक हाथ से वर देने वाली अभय मुद्रा भी है। माता कालरात्रि ने शुंभ अशुभ जैसे जानवरों का संघार किया था। मां कालरात्रि के पूजन में मिष्ठान, पंचमेवा ,पांच प्रकार के फल ,अक्षत ,धूप ,गंध,पुष्प और गुङ, नैवेध ,अर्पित किए जाते हैं।
बरौनी क्षेत्र में माता की पूजा पुराना बस स्टैंड सो कहारा दक्षिणी चौक छोटी दुर्गा स्थान ,पंचदेव मंदिर, आलू चट्टी रोड मंदिर, दीनदयाल रोड का उत्तरी चौक मंदिर, राजेंद्र रोड का काली मंदिर, ज्योति दुर्गा मंदिर, काली मंदिर, सिंधिया चौक मंदिर, मनोकामना मंदिर, राजवाड़ा दुर्गा मंदिर, मक्खन साला रोड दुर्गा मंदिर, स्वर्गीय दोरिक शर्मा दुर्गा मंदिर, फुलवरिया गरीब नाथ मंदिर, फुलवरिया ब्राह्मण टोला का बड़ी दुर्गा मंदिर सिन्हा जी का दुर्गा मंदिर , फुलवरिया काली मंदिर, एनएच 28 मंदिर, फुलवरिया गंज मंदिर आदि मंदिरों में आज के दिन सुबह से ही माता के भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। माता के श्रद्धालु माता की पूजा अर्चना आरती कर अपने सुख शांति के लिए आराधना करती देखी जाती है।

