श्री नवयुवक प्रखंड पुस्तकालय भवन निर्माण हेतु हुई कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

श्री नवयुवक प्रखंड पुस्तकालय भवन निर्माण हेतु हुई कार्यकारिणी की बैठक आयोजित



सरकार जनप्रतिनिधि प्रशासन एवं आमजन के आपसी सहयोग से की जाएगी भव्य पुस्तकालय भवन का निर्माण - छत्रपति यादव


अलौली । 


श्री नवयुवक प्रखंड पुस्तकालय अलौली परिसर में पुस्तकालय कार्यकारिणी कमेटी की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता रामचंद्र यादव ने किया।

बैठक में पुस्तकालय भवन का निर्माण करने हेतु विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में 8 अप्रैल 2023 को आम सभा करने, प्रखंड के सभी पंचायतों में सदस्यता अभियान चलाने, पुस्तकालय भवन निर्माण करने हेतु सरकार एवं प्रशासनिक तथा जनप्रतिनिधि स्तर पर पत्राचार करने तथा स्थानीय विधायक एमएलसी सांसद एवं विधानसभा पुस्तकालय कमिटी से पत्राचार करने का निर्णय लिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए पुस्तकालय का संरक्षक माननीय विधायक छत्रपति  यादव ने कहा कि सरकार प्रशासन जनप्रतिनिधि एवं जन सहयोग से पुस्तकालय भवन का भव्य निर्माण किया जाएगा, इसके लिए सभी बुद्धिजीवियों को आगे आने का अपील किए।

बैठक में पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव, पूर्व प्रमुख संजीव कुमार, पूर्व मुखिया राजेंद्र मंडल, दानवीर यादव, सच्चिदानंद यादव, परवीन कुमार पंकज, उमेश ठाकुर, विजय महतो, ब्रजनंदन महतो, सुरेश पोद्दार, उदय शंकर, चंद किशोर यादव, उप प्रमुख मोहम्मद इसरार उल हक, राजेंद्र नोनिया, अतरदेव ठाकुर, दिनेश ठाकुर, हलथर यादव, सज्जन यादव मोहम्मद इजराइल, नृर्पेद्र यादव, पुकरी बाबा आदि ने भाग लिया। सभी बुद्धिजीवियों ने एक स्वर में पुस्तकालय भवन निर्माण करने का संकल्प दोहराया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.