कांग्रेस पार्टी अलौली के द्वारा ब्लॉक चौक पर हाथ जोड़ो अभियान चलाया गया

कांग्रेस पार्टी अलौली के द्वारा ब्लॉक चौक पर हाथ जोड़ो अभियान चलाया गया



आपसी प्रेम भाईचारा शांति सद्भाव बनाए रखने हेतु हाथ जोड़ो अभियान अतिप्रसांगिक - छत्रपति यादव


अलौली । 


कांग्रेस पार्टी के देश व्यापी आह्वान पर देश में व्याप्त नफरत उन्माद के खिलाफ हाथ जोड़ो अभियान के तहत अलौली ब्लॉक चौक पर हाथ जोड़ो आपसी प्रेम बढ़ाओ नारों के साथ इंद्रधनुषी तहजीब बनाए रखने का अपील किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व सदर विधायक छत्रपति यादव एवं प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण कुमार पंकज ने किया।

कार्यक्रम में भाकपा माले के जिला संयोजक किरण देव यादव, कांग्रेस के नेता रामचंद्र यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विनोद राम, राजेंद्र मंडल, राजेंद्र नोनिया, राजद नेता दानवीर यादव, पुकरी यादव, सच्चिदानंद यादव, पूर्व मुखिया शिवधारी ठाकुर, अतरदेव ठाकुर, दिनेश ठाकुर आदि ने भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.