पंच सरपंच संघ ने वंशावली बनाने की अधिकार कटौती के खिलाफ एवं 10 सूत्री मांगों को लेकर डीएम के समक्ष किया धरना प्रदर्शन सभा

पंच सरपंच संघ ने वंशावली बनाने की अधिकार कटौती के खिलाफ एवं 10 सूत्री मांगों को लेकर डीएम के समक्ष किया धरना प्रदर्शन सभा



सरपंच के हित में वाजिब मांगों को लेकर विधानसभा में सवाल उठाएंगें, मंत्री मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे, मंत्री से सरपंच प्रतिनिधि को मिलवायेंगे - छत्रपति यादव

पंच सरपंच अब अपमान नहीं सहेंगें, सरपंच लड़ेगी अब आर-पार की लड़ाई, सामूहिक इस्तीफा देने को होंगे विवश, सम्मान की लड़ाई अब होगा तेज - किरण देव यादव

खगड़िया। बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ खगड़िया के बैनर तले 10 सूत्री मांगों के समर्थन में तथा वंशावली बनाने का अधिकार कटौती के विरोध में समाहरनालय के समक्ष राज्यव्यापी आह्वान पर धरना प्रदर्शन सभा किया गया तथा आदेश प्रति को जलाकर विरोध व्यक्त किया गया एवं आदेश कर्ता विभागीय विशेष कार्य पदाधिकारी आलोक कुमार का पुतला दहन किया गया।
 आंदोलन का नेतृत्व पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया।
पंच सरपंचों ने एकजुटता का इजहार करते हुए मांगों के समर्थन में तथा पंचायती राज विभाग व सरकार विरोधी गगनभेदी नारे लगाए।
सभा की अध्यक्षता करते हुए बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि सरकार व प्रशासन पंच सरपंचों के साथ सौतेलापन व्यवहार अनदेखी उपेक्षा कर रही है । एक एक अधिकार धीरे-धीरे छीन कर ग्राम कचहरी को पंगु बनाने एवं समाप्त करने की साजिश की जा रही है जिसे पंच सरपंच संघ बर्दाश्त नहीं करेगी। अब पंच सरपंच आर पार की लड़ाई लड़ने की मूड में है , जरूरत पड़ी तो सामूहिक इस्तीफा दे देंगे या सरकार को इस्तीफा देने को मजबूर कर देंगे।
श्री यादव ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि वंशावली पूर्ववत सरपंच के माध्यम से निर्गत करने, पंच सरपंचों को सम्मान सुरक्षा सुविधा वेतन बीमा भत्ता पेंशन अधिकार देने, एमएलसी चुनाव का वोटर बनाने, ग्राम कचहरी को सर्व सुविधा संपन्न करने, लंबित मानदेय जल्द भुगतान करने, सम्मानजनक वेतन वृद्धि करने, सुरक्षा हेतु लाइसेंसी हथियार निर्गत करने, 2006 से सभी पंच सरपंचों को 2000 रुपये  मासिक पेंशन देने, सरपंचों के अधिकार हनन एवं गांधीजी के सपना पर कुठाराघात करने पर रोक लगाने आदि मांग मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं पंचायती राज मंत्री से किया।
आंदोलन को समर्थन करने आए सदर विधायक छत्रपति यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंच सरपंचों का मांगे जायज है अपने माध्यम से सरकार और मंत्री तक मांगों को पहुंचाएंगे एवं विधानसभा में सवाल उठाएंगे। उन्होंने पंच सरपंचों के प्रतिनिधियों को पंचायती राज मंत्री मुरारी गौतम से मिलाकर वार्ता करने का आश्वासन दिए। 
पंच सरपंच के आंदोलन को देश बचाओ अभियान के महासचिव उमेश ठाकुर, उपाध्यक्ष मधुबाला ने समर्थन करते हुए मांगों को जायज ठहराया।
सभा को नवल किशोर सिंह, पंकज कुमार भगत, शंकर राम, सरवन कुमार, शशिकांत पासवान, राकेश यादव, रंजीत पासवान, राजेंद्र यादव, कुलदीप सिंह, सिंधु  प्रसाद, रविंदर यादव, रतन कुमार, मनोज कुमार, मोहम्मद सुहेल, दिलीप केसरी, पशुपति पटेल, उमाकांत रजक, जय जय राम, चंदन कुमार, गजेंद्र यादव, मौलेश्वर सिंह, मोहम्मद हाशिम, प्रमोद सिंह, खुशबूदा खातून, नंदकिशोर मिस्त्री, मीना देवी, ललन यादव, हरदेव यादव, चंदन कुमार, गजेंद्र राम, आमिर कुमार आदि ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा, सरपंच संघ अब चुप नहीं बैठेगा, आंदोलन को तेज किया जाएगा।
तत्पश्चात भू अर्जन पदाधिकारी सह पंचायती राज पदाधिकारी से मिलकर 10 सूत्री मांग स्मार पत्र जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री, पंचायती राज मंत्री के नाम सौंपा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.