हाई कोर्ट द्वारा जनहित याचिका को खारिज कर जातीय जनगणना कराने की आदेश देने पर किया हर्ष व्यक्त
सामाजिक न्याय व समानता का अधिकार मिलेगा, आरक्षण से आगे बढ़ने का सबको समान अवसर मिलेगा, जनहित में है जातीय जनगणना - किरण देव यादव
मोदी सरकार, भाजपा आरएसएस नहीं चाहती थी कि जातीय जनगणना हो - एम एस पी
अलौली खगड़िया।
देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने जातिगत जनगणना के विरुद्ध संबंधित याचिका को हाईकोर्ट द्वारा खारिज करने पर तथा जातिगत जनगणना कराने का मार्ग प्रशस्त होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बिहार सरकार को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया तथा हाईकोर्ट के फैसले का हार्दिक स्वागत करते हुए साधुवाद दिया है।वही आंदोलन की जीत बताया।
विदित हो कि देश बचाओ अभियान , सामाजिक न्याय आंदोलन , मिशन सुरक्षा परिषद सहित बिहार के कई जन संगठनों ने जातिगत जनगणना कराने के सवाल को लेकर निरंतर आंदोलनरत रहे हैं। चीर लंबित मांग पूरी हुई।
उन्होंने कहा कि भाजपा आरएसएस नीत केंद्र की मोदी सरकार नहीं चाहती है कि जातीय जनगणना हो। केंद्र सरकार को करारा तमाचा लगा है।
मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय सचिव किरण देव यादव ने कहा कि जातिगत जनगणना होने से सामाजिक न्याय व समानता का अधिकार मिलेगा। सामाजिक आर्थिक राजनीतिक सामाजिक आर्थिक राजनीतिक बौद्धिक सांस्कृतिक धार्मिक समानता का द्वार खुलेगा। तथा जनता का जनता के द्वारा जनता के लिए सच्चे अर्थों में लोकतंत्र बहाल होगा। समुचित आरक्षण के तहत सबको आगे बढ़ने का समान अवसर मिलेगा।


