हड़ताली आशा फेसीलेटर की वाजिब मांग जल्द पूरा करें, अड़ियल रवैये एवं हठधर्मिता से बाज आवे सरकार - किरण देव यादव
3 अगस्त को गर्दनीबाग पटना में होगा विशाल आशा प्रदर्शन, खगड़िया से 1000 व पूरे बिहार से 50,000 आशा फैसिलिटेटर लेंगे भाग
अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का किया अपील, 20 वें दिन हड़ताल जारी
खगड़िया।
बिहार प्रदेश आशा ममता फेसीलेटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 3 अगस्त को गर्दनीबाग पटना में आशा फैसीलेटर के द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन सभा किया जाएगा।
श्री यादव ने कहा कि विगत 20 दिनों से आशा फैसिलेटेर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है, निरंतर पीएचसी, सीएस, व जिलाधिकारी के समक्ष धरना प्रदर्शन जारी है। बावजूद इसके कुंभकरणी नींद में सरकार सोए हुए हैं, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री, आशा कार्यकर्ता के वाजिब मांगों को पूरा नहीं कर रही है। निरंतर सरकार के द्वारा आश्वासन के बावजूद मांगें पूरा नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
श्री यादव ने कहा कि सरकार अपनी अड़ियल रवैया हठधर्मिता से बाज आवे एवं आशा कार्यकर्ता को सरकारी सेवक घोषित कर निम्नतम 10000 रुपये मानदेय देने की घोषणा करें, अन्यथा आशा कार्यकर्ता अब उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे। जिसका जिम्मेदार सरकारी की होगी।
उन्होंने कहा कि आशा फैसीलेटर को सम्मान सुरक्षा सुविधा वेतन बीमा भत्ता पेंशन एवं अन्य अधिकार मिले, अन्यथा हड़ताल जारी रहेगा।
श्री यादव ने आशा फैसिलेटेर कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में आशा रैली में भाग लेने हेतु पटना कूच करने का आह्वान किया।


