Translate

ज़िला पदाधिकारी डॉ नवल चौधरी ने किया मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण।

ज़िला पदाधिकारी डॉ नवल चौधरी ने किया मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण।



उप चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से होगा - डॉ नवल किशोर चौधरी, डीएम


Arvind Verma



गोपालगंज।  इस विधान सभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर ज़िला प्रशासन ने कार्रवाई प्रारंभ कर दिया। ज़िला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने गोपालगंज विधान सभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में साथ साथ चल रहे अधिकारियों को समय समय पर निर्देश देते रहे। मौके पर मौजूद मीडिया से ज़िला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने कहा आने वाले चुनाव में आचार संहिता का पालन सख्ती से कराया जाएगा। प्रशासनिक तैयारियों को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को विशेष निर्देश दिया गया है। आगे उन्होंने कहा उप चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से होगा। क्षेत्र की मतदाता निर्भय होकर अपनी इच्छा के अनुरूप ही बिना किसी के दवाब का मतदान करेंगे। वयोवृद्ध और विकलांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.